{"_id":"618b5ecbb665a86bbb582d23","slug":"one-accused-arrested-for-attacking-nagar-panchayat-president-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नगर पंचायत अध्यक्ष पर हमले में एक गिरफ्तार, पांच पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नगर पंचायत अध्यक्ष पर हमले में एक गिरफ्तार, पांच पकड़ से दूर
Wed, 10 Nov 2021 11:25 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:25 AM IST
सार
पीपीगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल पर गत सोमवार रात जानलेवा हमला किया गया था। वह भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल और उनके सहयोगी पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपित अर्जुन को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में नामजद पांच और आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कैंपियरगंज पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
पीपीगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल पर गत सोमवार रात जानलेवा हमला किया गया था। वह भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह से मिलने जा रहे थे। इस हमले में अध्यक्ष को गंभीर चोटें आई हैं। सिर में कई टांके लगे हैं। कंधे में भी हेयर लाइन फ्रैक्चर है। अब तक जिला अस्पताल में भर्ती नगर पंचायत अध्यक्ष को मंगलवार को ही डिस्चार्ज किया गया है लेकिन उनके शरीर में दर्द बरकरार है।
कैंपियरगंज पुलिस ने इस मामले में रामनयन, सीताराम, भग्गू, श्यामलाल, गंगा और अर्जुन के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला व एससी-एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। मंगलवार को छापा मारकर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसओ दिलीप कुमार शुक्ल का कहना है कि आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सात सौ रुपये में बनी सहमति, फिर भी बवाल
गांव में हो रही चर्चा के अनुसार ग्रामीण व नगर पंचायत के जेसीबी चालक में सात सौ रुपये मुआवजा देने की बात पर सहमति बन गई थी लेकिन इसी दौरान कहासुनी होने लगी। जैसे ही नगर पंचायत अध्यक्ष वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर ही हमला कर दिया। दरअसल, जेसीबी से बैगन के कुछ पौधे दब गए थे। इससे कुछ ग्रामीण भड़के थे।