फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One accused arrested for attacking Nagar Panchayat president in Gorakhpur

गोरखपुर: नगर पंचायत अध्यक्ष पर हमले में एक गिरफ्तार, पांच पकड़ से दूर

Wed, 10 Nov 2021 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Nov 2021 11:25 AM IST
सार

पीपीगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल पर गत सोमवार रात जानलेवा हमला किया गया था। वह भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह से मिलने जा रहे थे।

विज्ञापन
One accused arrested for attacking Nagar Panchayat president in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के पीपीगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल और उनके सहयोगी पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपित अर्जुन को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में नामजद पांच और आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कैंपियरगंज पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन


पीपीगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल पर गत सोमवार रात जानलेवा हमला किया गया था। वह भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह से मिलने जा रहे थे। इस हमले में अध्यक्ष को गंभीर चोटें आई हैं। सिर में कई टांके लगे हैं। कंधे में भी हेयर लाइन फ्रैक्चर है। अब तक जिला अस्पताल में भर्ती नगर पंचायत अध्यक्ष को मंगलवार को ही डिस्चार्ज किया गया है लेकिन उनके शरीर में दर्द बरकरार है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज पुलिस ने इस मामले में रामनयन, सीताराम, भग्गू, श्यामलाल, गंगा और अर्जुन के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला व एससी-एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। मंगलवार को छापा मारकर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसओ दिलीप कुमार शुक्ल का कहना है कि आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सौ रुपये में बनी सहमति, फिर भी बवाल
गांव में हो रही चर्चा के अनुसार ग्रामीण व नगर पंचायत के जेसीबी चालक में सात सौ रुपये मुआवजा देने की बात पर सहमति बन गई थी लेकिन इसी दौरान कहासुनी होने लगी। जैसे ही नगर पंचायत अध्यक्ष वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर ही हमला कर दिया। दरअसल, जेसीबी से बैगन के कुछ पौधे दब गए थे। इससे कुछ ग्रामीण भड़के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed