{"_id":"611a78a2ede6da5f333d67f8","slug":"on-wednesday-police-officers-will-set-up-chaupals-in-police-stations-all-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौपाल: हर सप्ताह एक दिन पुलिस अधिकारी आएंगे 'आप के द्वार', एसएसपी ने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौपाल: हर सप्ताह एक दिन पुलिस अधिकारी आएंगे 'आप के द्वार', एसएसपी ने की पहल
Mon, 16 Aug 2021 08:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 Aug 2021 08:12 PM IST
सार
बुधवार को पूरी रात थानों में चौपाल लगाएंगे पुलिस अफसर, एसएसपी की पहल, खुद भी रहेंगे गगहा थाने में
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में पुलिस और पब्लिक के बीच के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए अब हर सप्ताह में बुधवार को पुलिस अफसर थाने में चौपाल लगाएंगे और वहीं पर रात में रुकेंगे भी। एसएसपी का मानना है कि इससे न सिर्फ आम पब्लिक में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा, बल्कि थानों की कार्यप्रणाली में भी सुधार होगी। एसएसपी खुद इस बुधवार को गगहा थाने में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी ने इस पहल को पुलिस चौपाल का नाम दिया है। इसके लिए रोस्टर तैयार किया गया है। शाम 5 बजे से अगले दिन सुबह तक थाने पर मौजूद रहकर पुलिस अधिकारी वहां के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, चौकीदारो व पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद करेंगे। इतना ही नहीं, इस दौरान पुलिस अधिकारी संबंधित थाने का निरीक्षण और इलाके का भ्रमण करने के साथ ही थाने की कार्यप्रणाली को और भी बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान पूरी रात अधिकारी क्षेत्रवासियों को मिलने के लिये उपलब्ध रहेंगे और कोई भी किसी भी समय पुलिस अधिकारियों से अब सीधे मिलकर अपनी समस्या बता सकेगा। इस पहल के तहत इलाके की महिलाओं व थाने की महिला पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
18 अगस्त को लगेगी पहली चौपाल
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस चौपाल के तहत पुलिस के राजपत्रित अधिकारी सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को रोस्टर के अनुसार निर्धारित थाने पर रात्रि प्रवास करेंगे। अगले बुधवार यानी कि 18 अगस्त का अधिकारियों का रोस्टर निर्धारित किया जा चुका है। सभी अधिकारी रोस्टर के मुताबिक अपने-अपने निर्धारित थानों पर रात्रि विश्राम कर इस पहल को साकार करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
इस थाने पर रहेंगे यह अफसर
थाना गगहा- एसएसपी रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना कैंट- एसपी सिटी रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना बांसगांव- एसपी साउथ रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना पीपीगंज- एसपी नार्थ रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना चौरीचौरा- एसपी क्राइम रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना गोला- एसपी ट्रैफिक रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना बड़हलगंज- एएपी प्रज्ञान रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना तिवारीपुर- एएसपी कार्यालय रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना हरपुर बुदहट- सीओ खजनी रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना बेलघाट- सीओ गोला रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना झंगहा- सीओ चौरी चौरा रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना सहजनवा- सीओ कैंपियरगंज रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना शाहपुर- सीओ गोरखनाथ रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना रामगढ़ताल- सीओ कैंट रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना कोतवाली- सीओ कोतवाली रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना खोराबार- एएसपी प्रोटोकॉल रात्रि प्रवास करेंगे।
थाना बेलीपार- सीओ बासगांव रात्रि प्रवास करेंगे।