फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On Wednesday, on College Road in Barhalganj area, two miscreants riding a bike ran away after looting a chain from a businessman in broad daylight.

Gorakhpur News: बड़हलगंज में बाइक सवारों ने व्यापारी से चेन लूटी

Thu, 22 Jun 2023 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
On Wednesday, on College Road in Barhalganj area, two miscreants riding a bike ran away after looting a chain from a businessman in broad daylight.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज (गोरखपुर)। इलाके के कॉलेज रोड पर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश व्यापारी से चेन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित अखिलेश शुक्ल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दो दिन पूर्व भी काॅलेज रोड पर ही बदमाश एक महिला से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक, नगर के काॅलेज रोड निवासी अखिलेश चंद्र शुक्ल ने दी तहरीर में लिखा है कि वह बुधवार की सुबह 8:30 बजे के करीब कॉलेज रोड स्थित अपने मकान के सामने कुछ ही दूरी पर जनरल मर्चेंट दुकान से सामान लेकर लौट रहे थे। अभी वह वेदांता हाॅस्पिटल के सामने पहुंचे थे कि नीले कलर की स्पोर्ट्स बाइक से पीछे से आए बदमाशों ने गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया, लेकिन चेन टूट गई। चेन का कुछ हिस्सा लेकर वे पटना चौराहे की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश बाइक सहित सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed