Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On the second day at Gorakhnath Temple, narrator Shantanu recited the Ram Katha to the devotees.

Gorakhpur News: पाप का नाश करता है राम कथा का एक-एक अक्षर

Sat, 25 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
On the second day at Gorakhnath Temple, narrator Shantanu recited the Ram Katha to the devotees.

विज्ञापन
-गोरखनाथ मंदिर में कथा वाचक शांतनु ने दूसरे दिन सुनाई श्रद्धालुओं काे राम कथा



गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा को लेकर गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में चल रही राम कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथा सुनाने हुए कथा वाचक ने कहा कि राम कथा का एक-एक अक्षर हमारे जीवन के पाप का नाश करता है।


उन्होंने सुनाया कि राम का चरित्र अनंत है। यह अनेक ग्रंथों में बताया गया है। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक मार्ग में श्रद्धा और विश्वास आवश्यक है। श्रद्धा रहती है तो विश्वास फल देता है। महात्मा कम पढ़ा लिखा हो सकता है पर महात्मा की बुद्धि पर परमात्मा की विशेष कृपा होती है क्योंकि महात्मा में श्रद्धा और विश्वास ईश्वर के प्रति अटल होता है। विश्वास वट वृक्ष की तरह अटल होना चाहिए। भगवान दुष्टों के लिए कठोर और संतों के लिए कोमल होते हैं। उन्होंने बताया कि पार्वती जी जिज्ञासा स्वरूप है और सती जी संशय का स्वरूप है। जिज्ञासा का समाधान होता है और संशय का विनाश होता है।
विज्ञापन


गंगा में पवित्र होने के लिए चल कर जाना पड़ता है, परंतु यह राम कथा रूपी गंगा लोगों के घर घर तक जाकर उनका कल्याण करती है। सगुण और निर्गुण में कोई भेद नहीं है जो इसमें भेद मानते हैं उनको भगवान की प्राप्ति नहीं होती। भगवान भक्त के प्रेम के वशीभूत होकर निर्गुण से सगुण रूप में आ जाते हैं। जब हम भगवान की कृपा को संयोग मानते है तो कृपा की अनुभूति नहीं होती। कथा व्यास ने भगवान कार्तिकेय का जन्म, शिव पार्वती संवाद, नारद मोह, मनु सतरूपा साधना तथा भगवान राम के जन्म की कथा आदि का वर्णन किया। कथा के शुभारंभ व विश्राम के समय व्यास पीठ की आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ , काली बाड़ी के महंत रविंद्र दास, डॉ प्रदीप राव, डॉ प्रांगेश मिश्र, आचार्य बृजेश मणि मिश्र, डॉ रंगनाथ त्रिपाठी, दयानंद शर्मा, डॉ. दिग्विजय शुक्ल सहित काफी संख्या में विद्यापीठ के छात्र व श्रद्धालु मौजूद रहे।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed