{"_id":"6473ae79d07a9c3fe20ac596","slug":"on-the-pretext-of-falling-something-on-the-car-a-businessmans-bag-full-of-money-was-blown-away-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-185127-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार पर कुछ गिरने का झांसा देकर रुपयों से भरा व्यापारी का बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार पर कुछ गिरने का झांसा देकर रुपयों से भरा व्यापारी का बैग उड़ाया
विज्ञापन
- कोतवाली इलाके में हुई घटना, केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के घोष कंपनी के पास शनिवार को बाइक सवारों ने कार पर कुछ गिरे होने का इशारा कर कार से बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 20 हजार रुपये व जरूरी कागजात थे। कोतवाली पुलिस ने जालसाजी व चोरी की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, खूनीपुर गोविंद भवन निवासी व व्यापारी किशन गोयनका शनिवार को निजी काम से कार से सिविल लाइंस जा रहे थे। सुबह 11:30 बजे के करीब वह घोष कंपनी के पास पहुंचे थे, तभी बगल में आकर बाइक सवारों ने कार से कुछ गिरने की बात कही तो चालक ने गाड़ी आगे ले जाकर रोक दी। किशन नीचे उतर गए और फिर देखने लगे। इतने में मौका पर जालसाज कार से बैग लेकर फरार हो गए। किशन के मुताबिक, कार में रखे बैग में 20 हजार रुपये नकद व जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और फिर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। सबसे बड़ी बात यह कि जहां पर घटना हुई है, वह भीड़भाड़ वाला इलाका है और घोष कंपनी चौराहे पर ही पुलिस की पिकेट भी लगती है। इसके बावजूद बेखौफ जालसाज घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अंजुल का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।