फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On the occasion of Mauni Amavasya, devotees took a dip in the Rapti River in Gorakhpur news in hindi

मौनी अमावस्या: श्रद्धालुओं ने लगाई राप्ती नदी में लगाई आस्था की डुबकी, पूर्वजों को तर्पण भी किया

Sun, 18 Jan 2026 11:26 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 18 Jan 2026 11:26 AM IST
सार

शहर के राप्ती तट के राम घाट व गुरु गोक्षनाथ घाट पर ब्रम्ह मुहूर्त से ही सुबह चार बजे से श्रद्धालु घाट पर पहुंचने लगे। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब घाट पर देखने लायक था। बहुत से श्रद्धालु परिवार सहित घाट पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
On the occasion of Mauni Amavasya, devotees took a dip in the Rapti River in Gorakhpur news in hindi
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौनी अमावस्या रविवार को बड़े ही आस्था के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान-दान किया। राप्ती तट के गुरु गोरक्षनाथ घाट व राम घाट पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं के स्नान दान का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु परिवार सहित घाट पर पहुंचकर मौन रहकर स्नान किया। स्नान दान करने में बच्चों के साथ बुजूर्गों में भी उत्साह देखने को मिला। घाट पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


शहर के राप्ती तट के राम घाट व गुरु गोक्षनाथ घाट पर ब्रम्ह मुहूर्त से ही सुबह चार बजे से श्रद्धालु घाट पर पहुंचने लगे। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब घाट पर देखने लायक था। बहुत से श्रद्धालु परिवार सहित घाट पर पहुंचे थे। बारी-बारी से श्रद्धालु घाट पर आते जा रहे थे और स्नान-दान कर वापस जा रहे थे। घाट पर श्रद्धालुओं ने गौ दान भी किया। घाट पर पूर्वजों को तर्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed