फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On Sunday, transformer at Nizampur located at Bakshipur sub-centre in Gorakhpur blew up, power supply affected

Gorakhpur News: निजामपुर में दो ट्रांसफॉर्मरों में विस्फोट, 9 घंटे बाद बदला गया- 17 घंटे गुल रही बिजली

Mon, 09 Jun 2025 04:25 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 04:25 PM IST
सार

रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर एक जानवर के अचानक आगे आने पर अनियंत्रित होकर पोल से टकराते हुए ट्रांसफॉर्मर में जा घुसा। हादसे से तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। सोमवार को भी ट्रांसफार्मर मरम्मत का कार्य कराया गया। इस दौरान रुक रुक कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

विज्ञापन

विस्तार

बक्शीपुर उपकेंद्र क्षेत्र के निजामपुर चौक पर रविवार तड़के 4.30 बजे चौराहे पर लगे 630 केवीए व 400 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर धू-धूकर जल उठे। इससे लगभग 700 घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि सुबह एक अनियंत्रित डंपर पोल और फिर ट्रांसफॉर्मर से टकरा गया।  हादसे में डंपर सवार तो सुरक्षित बच गया, लेकिन टक्कर से ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट के साथ आग लग गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे तक आग को काबू किया। पूरे दिन ट्रांसफाॅर्मर को ठीक करने व नया तार लगाने का काम रास्ते को बाधित कर चलता रहा। रात 9.20 मिनट पर आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, भीषण गर्मी में पूरे दिन लोग बिजली-पानी के लिए तरस गए। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर एक जानवर के अचानक आगे आने पर अनियंत्रित होकर पोल से टकराते हुए ट्रांसफॉर्मर में जा घुसा। हादसे से तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई। इसी बीच अवर अभियंता बक्शीपुर संदीप कुमार भी टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए पहले ही इलाके की बिजली को काट दी गई थी। इसी दौरान पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को काबू करना शुरू कर दिया। सुबह दस बजे पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इस दौरान सात सौ घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही।

दो पोल तिरछे हो जाने की वजह से आवागमन भी प्रभावित रहा। बाद में बिजली कर्मचारियों ने पोल को सीधा कराया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नए दो ट्रांसफाॅर्मर रविवार शाम मंगाए गए। इसे लगाकर बिजली आपूर्ति रात में बहाल कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed