फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On refusing to take possession of the land, ran away with a sword

Gorakhpur News: जमीन कब्जा करने से मना करने पर तलवार लेकर दौड़ाया

Fri, 18 Aug 2023 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
On refusing to take possession of the land, ran away with a sword
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जेल बाईपास पर जमीन कब्जा करने से मना करने पर पीड़ित ने तीन सगे भाइयों पर तलवार और कुदाल लेकर दौड़ाने का आरोप लगाया है। बुधवार को शाहपुर पुलिस तीन आरोपियों पर केस दर्ज का मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गोला इलाके के महुआपार निवासी राहुल शाही ने शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक साल पहले शाहपुर के जेल बाईपास पर 688 वर्गफीट जमीन अंसार अली, कुतुबुद्दीन, शहाबुद्दीन, बुटक और शबनम से रजिस्ट्री कराई थी। जमीन रजिस्ट्री कराने से पहले दो-तीन दिन तक काम कराने के बाद जमीन पर काबिज था। अप्रैल माह में जमीन की खारिज दाखिल भी हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि दो अगस्त को तीनों आरोपियों ने जमीन कब्जा कर रहे थे। पीड़ित को जानकारी होने पर जमीन पर पहुंचे तो गाली देते हुए तलवार लेकर दौड़ा लिया। भागकर कौआबाग पुलिस चौकी पर सूचना दी। आरोप है कि वहां से आने पर बाईपास पर आरोपियों ने रोक लिया और गर्दन पर तलवार रखकर जान से मारने की धमकी देने लगे। घटना के दो सप्ताह बाद पुलिस ने बुधवार को शाहपुर के घोषीपुरवा निवासी वसी, सफी और नसीम आलम पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed