Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On one hand, there's the cleaning effort... on the other hand, the dirty water from the city's drains is flowing into Ramgarh Lake.

Gorakhpur News: एक तरफ सफाई... दूसरी तरफ रामगढ़ताल में गिर रहा शहर के नालों का गंदा पानी

Tue, 16 Dec 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
On one hand, there's the cleaning effort... on the other hand, the dirty water from the city's drains is flowing into Ramgarh Lake.
पैडलेगंज के पास ताल की सतह पर जमी गंदगी और  गाद की परत को छुपाने के लिए,ताल से गंदगी निकालने की

विज्ञापन

एसटीपी से पानी शोधन की क्षमता है 50 एमएलडी, ताल में गिर रहा 80 एमएलडी पानी
- रामगढ़ताल की कम हुई गहराई, सतह पर जमी काई
- कुनराघाट और पैडलेगंज की तरफ ताल में गिर रहा है मोहल्लों का पानी
- काई की वजह से ताल में कम हो रहा ऑक्सीजन लेवल, हटाने के लिए हो रही सफाई

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल में इस समय फिर गंदगी बढ़ गई है। ताल की सतह पर बहुत ज्यादा काई उग गई है, जिससे पानी का रंग हरा नजर आ रहा है। इसी वजह से उसमें ऑक्सीजन की भी कमी हो रही है। काई के साथ ही गाद भरने से ताल की गहराई भी कम हो रही है। एक तरफ एसटीपी लगाकर पानी की सफाई तो हो रही है लेकिन दूसरी तरफ ताल में उससे कहीं ज्यादा शहर के नालों का गंदा पानी भी गिर रहा है।
रामगढ़ताल में पिछले दिनों बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। बताया जा रहा है कि ये मछलियां ऑक्सीजन की कमी से मरी हैं। ताल की सतह पर काई जम गई है जिससे वह हरा नजर आता है। रामगढ़ताल के पानी को ट्रीट करने के लिए फिलहाल दो एसटीपी काम कर रहे हैं। इसमें चिड़ियाघर के पास 35 एमएलडी और कुनराघाट में 15 एलएलडी का एसटीपी है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, ताल में करीब 80 एमएलडी पानी गिर रहा है लेकिन साफ केवल 50 एमएलडी ही हो रहा है। इस वजह से इसमें तेजी से गंदगी बढ़ रही है। गोड़धोइया नाले से जुड़े 17 मोहल्लों का गंदा पानी रामगढ़ताल में गिर रहा है। इस पानी के प्राकृतिक विधि से शोधन के लिए कुनराघाट के पास उपाय किए गए हैं, फिर भी केमिकलयुक्त पानी से वहां पर सफेद झाग बन रहा है। कैंट स्टेशन के पास 38 एमएलडी का एसटीपी जनवरी तक पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलनिगम के अधिकारियों का कहना है कि ताल में गाद काफी ज्यादा हो गई है। इसकी वजह से उसकी गहराई भी कम हुई है। गहराई बढ़ाने के लिए ताल की ड्रेजिंग करवानी होगी। ड्रेजिंग होने के बाद कई वर्षों तक इसमें यह समस्या नहीं आएगी।
--
पैडलेगंज-कुनराघाट के पास काला हुआ पानी
पैडलेगंज और कुनराघाट के पास तो पानी का रंग काला हो गया है। नौका विहार की तरफ रामगढ़ताल का पानी थोड़ा साफ नजर आता है लेकिन कुनराघाट के पास यह काला नजर आ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ताल में एल्गल ब्लूम (शैवाल प्रस्फुटन) बढ़ गया है। यह नाइट्रेट और फॉस्फेट की अधिकता से यह बढ़ता है। आमतौर पर प्रदूषण की वजह से यह बढ़ता है। काई जमने की वजह से ताल में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। सोमवार दोपहर एक बजे के करीब कुनराघाट के पास रामगढ़ताल का पानी काला नजर आ रहा था। गोड़धोइया नाले की तरफ से आने वाले इस पानी को पुलिया के आगे बनाए गए तालाब में रोका जाता है। इसे सीढ़ीनुमा संरचना से गुजारकर रामगढ़ताल में गिराया जाता है। जलनिगम के अधिकारियों का कहना है कि तालाब में प्राकृतिक विधि से पानी को शोधित किया जाता है। यहां इसका बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) कम हो जाता है। इसके बाद इसे ताल में छोड़ा जाता है। एसटीपी बन जाने के बाद इसे पूरी तरह ट्रीट कर छोड़ा जाएगा।
--
ताल में बढ़ा जैविक प्रदूषण
पर्यावरणविद प्रो. गोविंद पांडेय ने कहा कि रामगढ़ताल में जैविक प्रदूषण बढ़ रहा है। ताल के जल में ऑर्गेनिक मैटर की अधिकता हो गई है जिसकी वजह से उसमें प्रदूषण बढ़ रहा है। ताल में काई बड़ी मात्रा में हो गई है। इस वजह से दिन में ऑक्सीजन मिल जाता है लेकिन रात में इसकी कमी हो जाती है। इससे बड़ी मछलियां मरती हैं क्योंकि उनको ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत है। समय-समय पर ताल के पानी की गुणवत्ता की जांच करानी चाहिए। पानी का हरा दिखना ही चिंता का विषय है। नाइट्रेट और फॉस्फेट की जब अधिकता होती है तो उसी वजह से एल्गल ब्लूम बढ़ता है।

--
वर्जन
रामगढ़ताल की रोजाना सफाई की जा रही है। जलकुंभी को हटाया जा रहा है। मछलियों के मरने की भी जांच कराई जा रही है। ताल के पानी को ट्रीट करने के लिए यदि एसटीपी की जरूरत होगी तो इसके लिए जलनिगम को जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
- आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed