{"_id":"64895f584d34b89ad6040e35","slug":"on-instructions-of-cm-yogi-ban-on-power-cuts-announced-in-scorching-heat-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: CM योगी के निर्देश पर भीषण गर्मी में घोषित बिजली कटौती पर लगी रोक, मुख्य अभियंता के आदेश पर ही होगा शटडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: CM योगी के निर्देश पर भीषण गर्मी में घोषित बिजली कटौती पर लगी रोक, मुख्य अभियंता के आदेश पर ही होगा शटडाउन
Wed, 14 Jun 2023 12:04 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:04 PM IST
सार
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने सोमवार की शाम समीक्षा बैठक में बिजली निगम के मुख्य अभियंता को बुलाकर हर हाल में कटौती रोकने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बिजली की कटौती नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी में शट डाउन लेकर (घोषित बिजली कटौती) कार्य कराने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नाराजगी जताने के बाद पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने 22 जून तक सभी प्रकार की घोषित बिजली कटौती पर रोक लगा दी है। यह आदेश पूरे प्रदेश में लागू होगा। आदेश में साफ कहा गया है कि विकास के काम के लिए किसी भी सरकारी विभाग को शटडाउन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन के आदेश के बाद गोरखपुर मंडल के मुख्य अभियंता आशु कालिया ने मंडल के सभी जिलों में शटडाउन पर अनिवार्य रोक लगा दी है। अतिआवश्यक काम के लिए सीधे मुख्य अभियंता के निर्देश पर ही शटडाउन लिया जा सकेगा। दरअसल, पिछले दिनों भीषण गर्मी के बीच कभी फाल्ट तो कभी शटडाउन के चलते महानगर के विभिन्न मोहल्लों में हो रही बिजली कटौती को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गर्म थपेड़ों-तपिश से गरीब-अमीर सबकी आफत, आज बूंदाबांदी दे सकती है राहत
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने सोमवार की शाम समीक्षा बैठक में बिजली निगम के मुख्य अभियंता को बुलाकर हर हाल में कटौती रोकने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बिजली की कटौती नहीं होनी चाहिए। इसी के बाद पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने भी शक्तिभवन लखनऊ से मंगलवार की दोपहर में आदेश जारी किया है।