फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On Friday, the maximum temperature was recorded at 41 degrees Celsius and the minimum at 25.6 degrees Celsius.

लू का कहर जारी: लगातार पांचवें दिन पारा रहा 41 डिग्री सेल्सियस के पार, 28 से कहीं-कहीं बारिश के आसार

Sat, 25 Apr 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 02:58 AM IST
सार

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले एक अक्तूबर 2025 को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा था। तब यह 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब न्यूनतम तापमान बढ़ने के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। लगातार सातवें दिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस वजह से दिन में घर से निकले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
On Friday, the maximum temperature was recorded at 41 degrees Celsius and the minimum at 25.6 degrees Celsius.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन के बाद अब रात में भी गर्मी सताने लगी है। लू का कहर लगातार सातवें दिन जारी रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के पार पहुंच गया है। लगभग सात महीने बाद न्यूनतम तापमान में 25 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले एक अक्तूबर 2025 को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा था। तब यह 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब न्यूनतम तापमान बढ़ने के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। लगातार सातवें दिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस वजह से दिन में घर से निकले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 26 अप्रैल तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 27 से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बदलाव दिख सकता है। 28 से 30 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे तापमान में गिरावट दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed