{"_id":"63b26dd694cce22b2449c47c","slug":"on-first-day-of-new-year-echoed-after-baby-born-in-229-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नए साल के पहले दिन 229 घरों में गूंजी किलकारी, लोगों ने मनाई खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नए साल के पहले दिन 229 घरों में गूंजी किलकारी, लोगों ने मनाई खुशियां
Mon, 02 Jan 2023 11:13 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:13 AM IST
सार
बेटी को जन्म देने वाली मेवातीपुर की फरीदा ने कहा कि बेटी ने नए साल के आगमन पर आकर परिवार को खुशी का हसीन मौका दिया है, जो पूरी जिंदगी याद रहेगा। गोरखनाथ की रहने वाली संध्या को पहले बच्चे के रूप में बेटा हुआ है। वह काफी खुश हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में 229 घरों में गूंजी किलकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल का पहला दिन 229 घरों के लिए यादगार बन गया। रविवार को जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 23 और निजी व अन्य सरकारी अस्पतालों में कुल 206 नवजात ने जन्म लिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 11 महिलाओं ने बेटी और 12 ने बेटे को जन्म दिया। लोगों ने अस्पताल में मिठाई बांटकर खुशियों का इजहार किया। इंजीनियरिंग कॉलेज की रहने वाली पूजा सिंह ने बताया की पहली बार मां बनी हूं। नए साल के मौके पर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। यह पल जीवन में नहीं भूलेगा।
विज्ञापन
10 नंबर बोरिंग की रहने वाली गुड़िया ने बेटी को जन्म दिया है। वह कहती हैं कि बेटों से ज्यादा बेटियां मां-बाप का दुख दर्द बांटती हैं। बेटी को जन्म देने वाली मेवातीपुर की फरीदा ने कहा कि बेटी ने नए साल के आगमन पर आकर परिवार को खुशी का हसीन मौका दिया है, जो पूरी जिंदगी याद रहेगा।
विज्ञापन
गोरखनाथ की रहने वाली संध्या को पहले बच्चे के रूप में बेटा हुआ है। वह काफी खुश हैं। बताती हैं कि परिवार को इस दिन का इंतजार था, जो नए साल पर पूरा हुआ।
एसआईसी महिला अस्पताल डॉ. एनके श्रीवास्तव ने कहा कि महिला अस्पताल में कुल 11 बच्चों ने जन्म लिया है। इनमें आठ सामान्य प्रसव से, जबकि अन्य सीजेरियन से पैदा हुए हैं।