फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Omicron alert three thousand beds will be ready in Level One Hospital of Gorakhpur

ओमिक्रॉन: गोरखपुर के लेवल वन अस्पताल में तैयार होंगे तीन हजार बेड, रेलवे अस्पताल में भी भर्ती होंगे संक्रमित

Tue, 28 Dec 2021 04:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Dec 2021 04:23 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर शांत होने के बाद जन जीवन सामान्य हो ही रहा था कि नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने कई देशों में दहशत फैला दी। देश के विभिन्न हिस्सों में हर दिन ओमिक्रॉन के मरीज बढ़ने लगे हैं।

विज्ञापन
Omicron alert three thousand beds will be ready in Level One Hospital of Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

तेज गति से फैल रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की अभी गोरखपुर में दस्तक नहीं है, लेकिन इससे बचाव के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। रेलवे अस्पताल और स्पोर्ट्स कालेज को लेवल वन कोविड अस्पताल बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। यहां सामान्य लक्षण वाले तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले वृद्धों को भर्ती किया जाएगा। अभी लेवन वन अस्पताल में 2652 बेड हैं, जिन्हें बढ़ाकर तीन हजार किया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर शांत होने के बाद जन जीवन सामान्य हो ही रहा था कि नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने कई देशों में दहशत फैला दी। देश के विभिन्न हिस्सों में हर दिन ओमिक्रॉन के मरीज बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने तैयारी का निर्देश दे रखा है। रेलवे अस्पताल में 200 बेड व स्पोर्ट्स कालेज में 150 बेड का लेवन वन अस्पताल बनाया जाएगा। अभी जिले में दो कोविड अस्पताल चल रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कालेज में लेवल थ्री और टीबी अस्पताल में लेवल टू का अस्पताल संचालित किया जा रहा है। मेडिकल कालेज में देवरिया के दो संक्रमित भर्ती हैं। इसके अलावा खोराबार क्षेत्र के एक लक्षण विहीन मरीज का घर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 

स्कूल व अन्य संस्थानों का भी होगा उपयोग

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी 2652 बेड उपलब्ध हैं। इसे बढ़ाकर तीन हजार किया जाएगा। बच्चों के लिए 89 बेड का पीडियाट्रिक आइसीयू तैयार किया गया है। जरूरत पड़ने पर कुछ अच्छे स्कूलों व रैन बसेरों का भी उपयोग किया जाएगा। शहर के बाहर निजी अस्पतालों में भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुल उपलब्ध बेड- 2652
सरकारी अस्पतालों में बेड- 1205
निजी अस्पतालों में बेड-1447
आइसीयू बेड- 927
पीडियाट्रिक आइसीयू बेड- 89
बढ़ाए जाएंगे बेड- 350
तैयार ऑक्सीजन प्लांट- 16
निर्माणाधीन- 01
 
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि ओमिक्रॉन व कोरोना के हर वैरिएंट से लड़ने की तैयारी है। जिले में मात्र एक कोरोना संक्रमित है, जिसका नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। 2652 बेड उपलब्ध हैं। 350 बेड और बढ़ाए जाएंगे। रेलवे अस्पताल व स्पोर्ट्स कालेज को लेवन वन अस्पताल बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed