{"_id":"60b77f0c2d0a014fda610b49","slug":"old-man-suspicious-dead-body-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सड़क किनारे मिली बुजुर्ग की लाश, हत्या या हादसा में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सड़क किनारे मिली बुजुर्ग की लाश, हत्या या हादसा में उलझी पुलिस
Wed, 02 Jun 2021 06:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Jun 2021 06:22 PM IST
सार
सिर और पीठ पर गंभीर चोट के निशान, नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के खोराबार इलाके के कुसम्ही जंगल में गोरयाबीर बाबा मंदिर के पास बुधवार की सुबह सड़क किनारे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की लाश मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग के सिर और पीठ पर गहरे चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी कोशिश के बाद बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई। चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह करीब 10 बजे कुसम्ही जंगल के पास सड़क किनारे एक बुजुर्ग की लाश देख राहगीरों पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहले तो शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
देखने से मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष लग रही है। उसके शरीर पर सफेद चेक शर्ट, काला हॉफ पैंट मौजूद था। गले एक सफेद गमछा और काला मास्क था।
वहीं मृतक की जेब से पुलिस को तीस रूपये भी मिले हैं। मृतक की सफेद दाढ़ी है। खोराबार पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन