{"_id":"5e97846e8ebc3e6fa6218d45","slug":"old-man-jamati-got-first-corona-positive-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: संतकबीरनगर में निकला पहला कोरोना पॉजिटिव, जिला अस्पताल में क्वारंटीन था जमाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: संतकबीरनगर में निकला पहला कोरोना पॉजिटिव, जिला अस्पताल में क्वारंटीन था जमाती
Thu, 16 Apr 2020 09:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में बुधवार की रात एक 70 साल के वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। संतकबीरनगर में यह पहला पॉजिटिव केस मिला है। जिसके बाद प्रशासन सकते में आ गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दुधारा इलाके का रहने वाला 70 साल का वृद्ध 27 मार्च को दिल्ली मरकज से वापस अपने गांव आया था। इस दौरान वह छिपकर घर में ही रह रहा था। गांव के प्रधान की शिकायत मिलने पर दुधारा पुलिस ने उसे ग्यारह अप्रैल को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कराया था।
देर रात आई रिपोर्ट में सीएमओ डॉक्टर हरि गोविंद सिंह ने बताया कि पहले चरण में वृद्ध की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि दूसरे चरण में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब तीसरे चरण की जांच कराई जाएगी। इस वृद्ध को 27 मार्च को पुलिस ने जमाती बताकर जिला अस्पताल में क्वारंटीन कराया था। डीएम रवीश कुमार गुप्ता ने भी इसकी पुष्टि की है।

कोरोना संक्रमित जमाती की संख्या बढ़ी
गौरतलब है कि अभी तक बस्ती जिले में एक मृतक सहित 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से चार जमाती हैं। वहीं महराजगंज में भी छह जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक संतकबीरनगर में जमाती कोरोना संक्रमित मिला है। कुल मिलाकर गोरखपुर व बस्ती मंडल में अभी तक 25 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 11 जमाती हैं।