फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Old man died in fight between two sides over land distribution in Gorakhpur

गोरखपुर: जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, वृद्ध की मौत

Sat, 20 Nov 2021 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Nov 2021 11:00 AM IST
सार

बारानगर निवासी वंशराज की दो बेटियां ही हैं। उनका कोई पुत्र नहीं था। ऐसे में उनके दोनों दामाद ससुराल में रहते थे। दोनों के बीच जमीन को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था।

विज्ञापन
Old man died in fight between two sides over land distribution in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोला बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बारानगर में शुक्रवार को जमीन बंटवारे में दो साढ़ू में मारपीट हो गई। इस दौरान 60 वर्षीय बालकृष्ण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गगहा थाना क्षेत्र के जलपईया हाटा निवासी 60 वर्षीय बालकृष्ण गोला थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी रामनिधि मौर्य के साढ़ू थे। दोनों की शादी बारानगर निवासी वंशराज की बेटियों से हुई थी। वंशराज को कोई पुत्र नहीं था। ऐसे में उनके दोनों दामाद ससुराल में रहते थे।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद है। आरोप है कि शुक्रवार को नदी के किनारे स्थित एक जमीन के बंटवारे के दौरान दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान बालकृष्ण जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालकृष्ण का दत्तक पुत्र मंगला प्रसाद उसे सीएचसी गोला लेकर आया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही बालकृष्ण की मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed