{"_id":"6453e9dfe89ad1093d04b568","slug":"old-man-beaten-to-death-with-sticks-in-gola-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-153358-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संशोधित....गोला में बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संशोधित....गोला में बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन
- बेटे ने तहरीर देकर पड़ोसी पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गोला। इलाके के बेबरी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम लाठियों से पीटकर लल्लन (60) की हत्या कर दी गई। बेटे ने पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि, गांव में यह भी चर्चा है कि बाप-बेटे में ही विवाद हो गया, जिसमें उनकी जान चली गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोला के बेबरी निवासी रणधीर ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम को वह अपने पिता लल्लन को लेकर घर आ रहा था। अभी रामगुलाम के घर के पास पहुंचा था कि गांव का ही एक युवक और महिला ने उन पर लाठी-डंडों व ईंट से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, यह भी चर्चा है कि पिता-पुत्र के झगड़े में गिरने से लल्लन की मौत हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।