{"_id":"62ed627e4d3e625a2a6122fc","slug":"old-couple-died-in-same-day-gorakhpur-news-gkp446177180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ापे में साथ रहते थे बुजुर्ग दंपती, एक साथ तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ापे में साथ रहते थे बुजुर्ग दंपती, एक साथ तोड़ा दम
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपत्ति के मौत के बाद घर पर पहुंची पुलिस की टीम। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ापे में साथ रहते थे बुजुर्ग दंपती, एक साथ तोड़ा दम
- मिश्रौलिया थानाक्षेत्र की घटना, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम तीवर में बृहस्पतिवार शाम बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी की मौत के तीन घंटे बाद ही पति ने दम तोड़ दिया। एक ही दिन दोनों की मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
तीवर गांव निवासी रामलखन प्रजापति व उनकी पत्नी दुलारी एक साथ रहते थे। दोनों की उम्र 70 साल से अधिक थी। दुलारी को डेढ़ साल पहले लकवा बीमारी हो गई थी, तभी से बिस्तर पर ही रहती थीं। बृहस्पतिवार को तीन घंटे के भीतर दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दुलारी देवी की मौत शाम छह बजे हुई, जबकि उनके पति रामलखन भी रात नौ बजे दम तोड़ दिया।
उनके रिश्तेदार शुक्रवार सुबह नौ बजे अंत्येष्टि पर विचार विमर्श कर रहे थे कि इसकी खबर पुलिस को लग गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर शव को कब्जे में ले लिया। जिलाधिकारी संजीव रंजन के आदेश पर शुक्रवार रात आठ बजे जिला अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने शव को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया।
विज्ञापन
एसओ घनश्याम सिंह, चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी भी गांव में पहुंचे। इस संबंध में एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
-------
बाहर रहते हैं बुजुर्ग के पुत्र
पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग दंपती की पुत्री के पुत्र ने शव को प्राप्त किया। बुजुर्ग दंपती के तीन पुत्र व चार पुत्रियां हैं। तीनों पुत्र अपने परिवार के साथ रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं और पुत्रियां भी अपने-अपने ससुराल में रहती हैं।
गांव के लोगों ने बताया कि तीनों पुत्रों के बाहर रहने के कारण लखन की बड़ी पुत्री सोहबाती ही बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करती थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही वह चली गई थी। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग दंपती के पुत्र रामकरन व शिवकरन परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं, जबकि बलिकरन परिवार सहित नासिक रहता है। उनके बुजुर्ग अवस्था में पुत्रों के साथ न होने की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। शुक्रवार रात को रामकरन घर पहुंचा।