फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   OHE line broken near Jagatbela station gorakhpur

नौ घंटे खड़ी रही ट्रेनें: जगतबेला स्टेशन के पास टूटा ओएचई लाइन, लखनऊ की ओर से आने वाली 25 ट्रेनें प्रभावित

Fri, 29 Sep 2023 10:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Sep 2023 10:02 AM IST
सार

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि डोमिनगढ़ एवं जगतबेला के मध्य तकनीकी गड़बड़ी के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन कुछ अवधि तक प्रभावित हुआ था। इस दौरान अप लाइन चालू थी। गड़बड़ी को ठीक कर ट्रेनों का संचालन सामान्य किया गया।

विज्ञापन
OHE line broken near Jagatbela station gorakhpur
जगतबेला स्टेशन के पास टूटे तार को जोड़ने रेलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे की ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) लाइन का तार बुधवार रात करीब पौने दो बजे जगतबेला स्टेशन पर टूट जाने से लखनऊ से गोरखपुर आने वाली डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचलन ठप हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह 10.40 बजे तार ठीक कर इस लाइन पर आवागमन शुरू किया गया। इसके चलते सुबह गोरखपुर पहुंचने वाली ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन


जगतबेला स्टेशन पर ओएचई लाइन का तार टूटने की जानकारी स्टेशन प्रबंधक को हुई तो तत्काल डाउन ट्रेनों का संचलन ठप कर दिया गया। लखनऊ की तरफ से गोरखपुर आ रही गोरखधाम, वैशाली, संपर्कक्रांति, सप्तक्रांति, आम्रपाली और बाघ एक्सप्रेस समेत 25 ट्रेनें मगहर, खलीलाबाद, चुरेब, बस्ती और मंडेरवा में रोकी गईं।
विज्ञापन


ट्रेनों का संचलन ठप होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सहजनवां स्टेशन पर भोर में पहुंची सप्तक्रांति एक्सप्रेस का एसी बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। वैशाली समेत अन्य ट्रेनों के यात्री भी परेशान रहे। सुबह 10.40 बजे लाइन सही होने के बाद ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सी-प्लेन : गोवा-गुजरात जाएंगे जीडीए के अधिकारी... तकनीकी विशेषज्ञों से करेंगे रायशुमारी

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि डोमिनगढ़ एवं जगतबेला के मध्य तकनीकी गड़बड़ी के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन कुछ अवधि तक प्रभावित हुआ था। इस दौरान अप लाइन चालू थी। गड़बड़ी को ठीक कर ट्रेनों का संचालन सामान्य किया गया। कारणों की जांच कर इसकी रोकथाम के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed