{"_id":"6495f0b499b1f2eed309b3f4","slug":"officials-will-tell-the-policies-of-bsp-by-going-from-village-to-village-city-to-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-217005-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गांव-गांव, शहर-शहर जाकर बसपा की नीतियों को बताएंगे पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गांव-गांव, शहर-शहर जाकर बसपा की नीतियों को बताएंगे पदाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय पर हुई। निर्णय लिया गया कि गांव-गांव और शहर-शहर जाकर पदाधिकारी लोगों को पार्टी की नीतियों को बताएंगे। पार्टी ने बूथ को मजबूत करने का भी निर्णय लिया है, ताकि लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की जा सके।
मुख्य अतिथि गोरखपुर-बस्ती-देवीपाटन मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी बूथों को मजबूत करें। जो कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं, उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ें। बैठक की अध्यक्षता कर रहे गोरखपुर-बस्ती मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी इंदल राम ने कहा कि बसपा एक अनुशासित पार्टी है। बसपा के शासन में सभी वर्ग के लोग खुशहाल थे।
बैठक में कार्यकर्ता रामप्रीत धुषिया के पुत्र विपिन धुषिया और अमित चंद गौतम के पिता रामदरश प्रसाद के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी सुरेश कुमार गौतम, रामदरश कुशवाहा, सुरेश भारती, दिलीप कुमार, राधेश्याम भारती, जावेद सिमनानी, राम बाबू, पशुपतिनाथ रविकुल, परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।