फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Officials from both factions are claiming to be the parent organization.

Gorakhpur News: पीआरकेएस में बढ़ रही रार, दूसरे गुट ने चुनी कार्यकारिणी

Mon, 01 Jun 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Officials from both factions are claiming to be the parent organization.
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ में अंर्तद्वंद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। संघ में दो गुट बन गए हैं और दोनों के पदाधिकारी मूल संगठन होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में वर्तमान महामंत्री विनोद कुमार राय संगठन के चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं दूसरे गुट ने रविवार को विजय चौक स्थित एक होटल में बैठक कर संगठन की नई केंद्रीय कार्यकारिणी के गठन की घोषणा कर दी। संघ के अध्यक्ष माधव प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार पांडेय को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी नामित किया गया।
विज्ञापन

चुनाव में माधव प्रसाद शर्मा अध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह महामंत्री, राजीव रंजन कार्यकारी अध्यक्ष, दिग्विजय नाथ पांडेय व डीके तिवारी उपाध्यक्ष, आरपी भट्ट एवं देवेंद्र प्रताप यादव संयुक्त महामंत्री, मनोज कुमार द्विवेदी कोषाध्यक्ष, राम कृपाल शर्मा व विश्व प्रकाश मिश्र संगठन मंत्री, मनोज कुमार मिश्र, राजीव कुमार सिंह एवं पंकज यादव सहायक मंत्री और अनवर अली सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed