{"_id":"6a7b8e39911934a85c06e846","slug":"office-bearers-welcomed-abhijat-mishra-the-in-charge-of-the-gorakhpur-region-on-his-first-visit-on-tuesday-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1415845-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क ज्यादा महत्वूपर्ण : अभिजात मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क ज्यादा महत्वूपर्ण : अभिजात मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अभिजात मिश्रा के प्रथम आगमन पर मंगलवार को पदाधिकारियों ने किया स्वागत
गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अभिजात मिश्रा के प्रथम आगमन पर मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी ने संगठन की आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्र प्रभारी ने कहा कि आने वाला समय संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक बूथ तक संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाना, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद स्थापित करना और समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, परिश्रम और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय और संवाद के साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। संचालन भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक पीएन पाठक, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीतांशु सिंह आशु, छठेलाल निगम, सुनीता श्रीवास्तव, क्षेत्रीय महामंत्री एवं विधायक प्रदीप शुक्ला, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।