फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Office bearers of GDA Joint Employees Organization took oath

Gorakhpur News: जीडीए संयुक्त कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sat, 10 Jun 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 10 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Office bearers of GDA Joint Employees Organization took oath
फोटो है
विज्ञापन




गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण संयुक्त कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को हुआ। सचिव उदय प्रताप सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जीडीए सभागार में हुए कार्यक्रम में सचिव ने नव निर्वाचित अध्यक्ष उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, मंत्री जितेन्द्र स्वरूप श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री घनश्याम यादव, कोषाध्यक्ष मो. मसूद कलीम, संगठन मंत्री राम कुमार लाल श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री गोपाल यादव व कार्यकारिणी सदस्य वरुण प्रताप सिंह, शिव कुमार पांडेय, अभय कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार त्रिपाठी, इलियास अहमद और जैनेन्द्र सिंह को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पूरी निष्ठा से काम करने का आश्वासन दिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष अमरनाथ यादव, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आरिफ ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन पीडब्ल्यूडी के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के महामंत्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष निर्मल सिंह ने आभार जताया। इस दौरान नित्यानंद शुक्ला, शिवकुमार पांडेय, भारतेंदु यादव, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed