{"_id":"647e2f72fd8af0640d05c134","slug":"offering-roses-to-cm-yogi-the-little-warrior-said-happy-birthday-maharaj-ji-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-195305-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम योगी को गुलाब भेंटकर बोले नन्हे योद्धा, हैप्पी बर्थडे महराज जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम योगी को गुलाब भेंटकर बोले नन्हे योद्धा, हैप्पी बर्थडे महराज जी
विज्ञापन
सीएम योगी को गुलाब भेंटकर बोले नन्हे योद्धा, हैप्पी बर्थडे महराज जी
गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर कुलपति व भाजपा नेताओं ने दी बधाई
शहर में कई जगह पौधे लगाकर दिया गया पर्यावरण का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को विविध कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। गोरखनाथ मंदिर में ताइक्वांडो सीखने वाले नन्हें योद्धाओं ने हैप्पी बर्थडे महराज जी का स्वर गुंजित कर मुख्यमंत्री को गुलाब का फूल भेंट किया। वहीं, सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शहर में कई जगहों पर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर पौधे लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया गया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने भी मुलाकात कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।
नाथपंथ के संन्यासी के रूप में दीक्षित होने के बाद से ही मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ खुद अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। लेकिन, प्रतिवर्ष उनके जन्मदिन को लेकर समाज के हर आयु वर्ग में उल्लास छाया रहता है। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अपनी नियमित दिनचर्या के अनुसार सोमवार की सुबह मंदिर परिसर का भ्रमण कर रहे थे। तभी दिग्विजयनाथ ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के बच्चे उनके पास पहुंच गए। सबने एक स्वर में हैप्पी बर्थडे बोलकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और एक एक कर सभी ने गुलाब का फूल भेंट किए। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे। उन्होंने बच्चों से उनके प्रशिक्षण और पढ़ाई को लेकर बातचीत की और आशीर्वाद देकर विदा किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान प्रशिक्षक आदित्य जायसवाल व लालदेव यादव के साथ सीएम से मिलने वालों में आराध्या, अनन्या, शिवांश, मरियम, आकृति, आदिति, प्रीतिशा, सुष्मिता, सिमरन आदि शामिल रहे।