फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Occupation of Ambedkar Park's land, Municipal Corporation issued notice to 16 people

Gorakhpur News: आंबेडकर पार्क की जमीन पर कब्जा, नगर निगम ने 16 लोगों को दिया नोटिस

Tue, 24 Jun 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Occupation of Ambedkar Park's land, Municipal Corporation issued notice to 16 people
- नगर निगम : एक सप्ताह में अतिक्रमण तोड़ने के आदेश
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम ने बशारतपुर में आंबेडकर पार्क की जमीन पर कब्जा करने वाले 16 लोगों को नोटिस जारी किया है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है।
शिकायतकर्ता सुनीता देवी समेत कई लोगों ने नगर निगम पहुंचकर अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह को शिकायती पत्र सौंपा था। आरोप लगाया था कि लोगों ने निगम के पार्क की दीवार को तोड़कर पार्क में कब्जा कर लिया है। शिकायत पर अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने जांच कराई। नगर निगम की टीम ने स्थलीय और अभिलेखीय जांच की। इसमें जफर अली, सुरेंद्र, रविंद्र, वीरेंद्र, जितेंद्र, रामपति, जोह्निया देवी, तीरथ, अशोक, चंद्र, महेंद्र, छेदीलाल, फूल बघन, अनंत, ओम प्रकाश और बब्बन सिंह ने व्यवसाय और आवास के लिए अवैध निर्माण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि पूर्व में ही इन लोगों को नोटिस दिया गया। लेकिन इन्होंने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। दोबारा नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अवैध निर्माण हटाने या अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। ऐसा न होने पर नगर निगम निर्माण अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed