{"_id":"669c9c35feb881c77206a5ff","slug":"occasion-of-guru-purnima-cm-yogi-took-blessings-by-performing-rudrabhishek-at-gorakhpur-gorakhnath-temple-2024-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरू पूर्णिमा: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया रूद्राभिषेक, इस प्रमुख भूमिका में होते हैं गोरक्षपीठाधीश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरू पूर्णिमा: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया रूद्राभिषेक, इस प्रमुख भूमिका में होते हैं गोरक्षपीठाधीश्वर
Sun, 21 Jul 2024 10:57 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:57 AM IST
सार
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गुरु गोरक्षनाथ का विशिष्ट पूजन कर नाथपंथ के गुरुजन के प्रति श्रद्धा अर्पित की। मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूजन का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। गुरू गोरक्षनाथ की पूजा के बाद सीएम योगी ने नाथपंथ के सभी योगियों की समाधि स्थल और देवी-देवताओं के मंदिर में जाकर विशेष पूजन किया।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया। मठ के पुरोहितों ने रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। गुरू गोरक्षनाथ की पूजा के बाद सीएम योगी ने नाथपंथ के सभी योगियों की समाधि स्थल और देवी-देवताओं के मंदिर में जाकर विशेष पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरू गोरखनाथ की पूजा करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सभी के कल्याण और लोकमंगल की कामना की। अपने गुरु का वंदन अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ की विधि विधान से पूजा के बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
गुरू पूर्णिमा का पर्व गोरखनाथ मंदिर में खास रहता है। इस मौके पर गोरखनाथ मंदिर में शिष्यों की भीड़ जुटी होती है। गुरु पूजन के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर अपने शिष्यों के बीच आएंगे।
नाथपंथ के योगियों की समाधि स्थल पर पूजने करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
बारी-बारी से शिष्य, गोरक्षपीठाधीश्वर तक पहुंचेंगे और उन्हें तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लेंगे। गुरु पूर्णिमा ऐसा पर्व है जिसे देश में हर कोई बड़े आदर व सम्मान के साथ मनाता है। यह परंपरा हिंदू धर्म के सभी पंथों में सम्मान पूर्वक मनाई जाती है।
बच्चों संग दुलार करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
गुरु पूर्णिमा का पर्व हर साल बड़े ही भव्य तरीके से गोरखनाथ मंदिर में भी मनाते हैं। इस दिन गुरु रूप में गोरक्षपीठाधीश्वर को भक्त तिलक लगाकर उनसे आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। ये आयोजन भी मंदिर परिसर में ही होगा। इस दौरान गुरु गोरखनाथ को फूल मालाओं से सजाया जाएगा।
गोद में लेकर नन्ही बच्ची को दुलारते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा अन्य देवी देवताओं की भी पूजा-अर्चना होगी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में चल रहे श्रीरामकथा की पूर्णाहुति भी होगी। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर के भ्रमण के दौरान सीएम योगी बच्चों को देखकर रुक गए। अपने पास बुलाया और उनसे बातचीत की। छोटे बच्चों को देखते ही योगी वातसल्य प्रेम में रम जाते हैं। अपने पास बुलाकर गोद में लिया और बच्चों को चॉकलेट भी भेंट की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन