फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Occasion of Chaitra Navratri, Maa Durga is being worshipped with full rituals in various temples in Gorakhpur

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र का हुआ शुभारंभ, गोरखपुर में भी मां के मंदिरों में उमड़ रही आस्था

Sun, 30 Mar 2025 11:33 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 11:33 AM IST
सार

चैत्र नवरात्र का पर्व बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। इस साल यह 30 मार्च यानी आज से शुरू हो रहा है। यह त्योहार गर्मियों की शुरुआत का प्रतीक है। चैत्र नवरात्र का त्योहार मां दुर्गा और उनके नौ दिव्य अवतारों की पूजा के लिए समर्पित है। नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री की पूजा के लिए समर्पित है।

विज्ञापन
Occasion of Chaitra Navratri, Maa Durga is being worshipped with full rituals in various temples in Gorakhpur
गोलघर काली मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चैत्र नवरात्र का शुभारंभ रविवार को हो गया। प्रतिपदा तिथि में सुबह से ही माता के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु माता शैलपुत्री को नारियल चुनरी अर्पण कर रहे हैं। गोलघर स्थित काली मंदिर में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन



श्रद्धालु पंक्ति में खड़े होकर जय माता दी की जयकारों के साथ अपनी बारी और मा का दर्शन पूजन कर रहे हैं। मंदिर के बाहर धूप कपूर जलाकर माता से मनोकामना पूर्ति की कामना कर रहे हैं। मंदिर में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग लाइन लगी है। पूजार्चना का सिलसिला पूरे दिन चलता रहेगा।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र का पर्व बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। इस साल यह 30 मार्च यानी आज से शुरू हो रहा है। यह त्योहार गर्मियों की शुरुआत का प्रतीक है। चैत्र नवरात्र का त्योहार मां दुर्गा और उनके नौ दिव्य अवतारों की पूजा के लिए समर्पित है। नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री की पूजा के लिए समर्पित है। इसके साथ ही इसी दिन घटस्थापना भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जाता है कि मां दुर्गा की उपासना सच्ची भक्ति के साथ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed