फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Objection raised over construction of garbage transfer station; Director writes to Commissioner.

Gorakhpur News: चिड़ियाघर के पास कूड़ा फेंकने से बढ़ेगा वन्यजीवों में संक्रमण का खतरा

Thu, 23 Jul 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Objection raised over construction of garbage transfer station; Director writes to Commissioner.
गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के निकट प्रस्तावित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन को लेकर चिड़ियाघर प्रशासन ने गंभीर आपत्ति जताई है। चिड़ियाघर प्रशासन ने कमिश्नर को पत्र भेजकर कार्रवाई पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि इससे चिड़ियाघर के 400 से अधिक वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के निदेशक सूरज कुमार ने बताया कि बौद्ध संग्रहालय से देवरिया बाईपास मार्ग के बीच, चिड़ियाघर के समीप स्थित जीडीए की भूमि पर नगर निगम की ओर से कूड़ा एकत्र करने और गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन विकसित करने की तैयारी चल रही है। यह स्थान प्राणि उद्यान के वन्यजीव चिकित्सालय, क्वारंटीन सेंटर और रेस्क्यू सेंटर के बेहद करीब है। यहां कूड़ा एकत्र होने से आवारा पशु, चील, कौवे, चूहे और अन्य पक्षियों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में कहा है कि कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध और हानिकारक रसायन वन्यजीवों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होंगे। साथ ही पक्षियों और अन्य जीवों के माध्यम से अपशिष्ट सामग्री चिड़ियाघर परिसर तक पहुंचने की आशंका भी बनी रहेगी। निदेशक ने कमिश्नर से हस्तक्षेप कर प्रस्तावित स्थल पर कूड़ा डंपिंग और गार्बेज स्टेशन से पर्यटकों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम को भी दिया जा चुका है पत्र
निदेशक ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी डीएम समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है। बताया कि चिड़ियाघर में 400 से अधिक वन्यजीव हैं, जिनकी नियमित चिकित्सकीय निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed