{"_id":"61c431b5a7c4df73f6064042","slug":"nutrition-prepared-by-self-help-groups-will-be-available-at-anganwadi-centers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार पुष्टाहार, इन प्लांटों में 1800 महिलाएं करेंगी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार पुष्टाहार, इन प्लांटों में 1800 महिलाएं करेंगी काम
Thu, 23 Dec 2021 03:00 PM IST
vivek shukla
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद, गोरखपुर।
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:00 PM IST
सार
गोरखपुर जिले के छह ब्लॉकों में पूरक पोषक आहार प्लांट तैयार किए जा रहे हैं। एक प्लांट का संचालन 300 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। ऐसे में इन सभी प्लांटों में 1800 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काम करेंगी।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र। (फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब आंगनबाड़ी केंद्र पर धात्री माताओं और बच्चों को महिला स्वयं समूहों द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया पोषक आहार मिलेगा। गोरखपुर जनपद के छह ब्लॉकों में पूरक पोषक आहार प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इन पर बने पोषक आहार, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (आईसीडीएस) विभाग के माध्यम से सभी ब्लॉकों में स्थित, करीब चार हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जनपद के पाली, गगहा, पिपराइच, सरदारनगर, पिपरौली और गोला ब्लॉक में पूरक पोषक आहार प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इन प्लांटों पर छह प्रकार के (टेक होम राशन) टीएचआर पुष्टाहार का उत्पादन किया जाएगा।
एनआरएलएम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (पीडी) श्याम सिंह के मुताबिक एक प्लांट का संचालन 300 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। प्लांट में महिलाओं की आर्थिक हिस्सेदारी तय करने के लिए प्रत्येक समूह ने 30,000 रुपये का अंशदान किया है। प्रत्येक प्लांट की उत्पादन क्षमता पांच मीट्रिक टन पुष्टाहार प्रतिदिन रखी गई है। इनमें टेक होम राशन यानी सूखा पुष्टाहार तैयार किया जाएगा। यहां से यह पुष्टाहार आईसीडीएस को आपूर्ति की जाएगी। आईसीडीएस इसे आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से धात्री माताओं और बच्चों को वितरित करेगा।