{"_id":"659710257daa1e1b0b0e4f0f","slug":"number-of-trips-between-gorakhpur-dadar-and-dadar-ballia-increased-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-422894-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर-दादर और दादर-बलिया के फेरों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर-दादर और दादर-बलिया के फेरों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दादर से गोरखपुर और दादर से बलिया के मध्य पूर्व से चलाई जा रही विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार किया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इन गाड़ियों का मार्ग व रेक आदि पूर्ववत रहेगा।
बताया कि 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी आठ जनवरी से 29 मार्च तक 36 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी 10 जनवरी से 31 मार्च तक 36 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी नौ जनवरी से 31 मार्च तक 48 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी 11 जनवरी से एक अप्रैल तक 48 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी।