फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   number of cases registered in police stations decreased and number of petitions decreased

Gorakhpur News: थानों में दर्ज हुए केस तो कम हुई मुकदमों की अर्जी, 100 से अधिक गिरोहों को किया गया चिह्नित

Tue, 02 Jan 2024 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Jan 2024 01:05 PM IST
सार

वर्ष 2023 में बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ तो 159 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। सर्वाधिक हिस्ट्रीशीट और गैंगस्टर की कार्रवाई कैंट सर्किल में हुई है। सर्किल के कैंट समेत खोराबार, रामगढ़ताल और एम्स में 25 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

विज्ञापन
number of cases registered in police stations decreased and number of petitions decreased
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

हरेक तहरीर पर केस दर्ज करने के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की मुहिम पर पुलिस ने काम किया तो लोगों को केस दर्ज कराने के लिए कोर्ट में फरियाद लेकर कम जाना पड़ा। वर्ष 2023 में कोर्ट के आदेश पर महज 246 केस दर्ज किए गए, जबकि पिछले साल यह संख्या 310 और उसके पहले 500 से अधिक थी।
विज्ञापन


इसमें भी ज्यादातर उन मामलों में लोग कोर्ट में गए, जिनके खिलाफ केस थाने में दर्ज हैं और वह क्रॉस केस दर्ज कराना चाहते थे, जिसे गलत मानकर पुलिस ने मना कर दिया था। वहीं, इस साल भी 100 गिरोह पंजीकृत किए गए हैं, जिसमें सर्वाधिक 21 जालसाजी करने वाले गिरोह हैं, जो आम लोगों से ठगी कर उनकी कमाई पर डाका डालते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 2021 में जिले में एक साल में आठ से नौ हजार के बीच केस दर्ज होते थे। एसएसपी ने अपने कार्यकाल में सबसे पहला आदेश केस दर्ज करने का ही किया। इसका असर रहा कि वर्ष 2022 में थानों में दर्ज 10 हजार से ज्यादा केस में महज 310 कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए हैं। जबकि, वर्ष 2023 में थानों में महज 246 केस कोर्ट के आदेश पर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गीत-संगीत-नृत्य पर झूमे युवा और सबको झुमाया, धूमधाम से मना न्यू ईयर

इसके पहले बात अगर 2020 या 2021 की करें तो दोनों ही साल करीब नौ हजार केस दर्ज किए गए, जिसमें से पांच सौ से अधिक कोर्ट के आदेश पर थे। अब इस बदलाव की समीक्षा कर एसएसपी ने विवेचना निस्तारण पर भी जोर दिया है, ताकि केस दर्ज होने के साथ उसका निपटारा भी हो सके। इसके लिए तीनों एडिशनल एसपी को प्रभारी भी बनाया गया है।

सर्वाधिक गैंगस्टर कैंट सर्किल में
वर्ष 2023 में बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ तो 159 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। सर्वाधिक हिस्ट्रीशीट और गैंगस्टर की कार्रवाई कैंट सर्किल में हुई है। सर्किल के कैंट समेत खोराबार, रामगढ़ताल और एम्स में 25 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वहीं कैंट थाने में 11 गैंग के 41 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर के केस भी दर्ज किए गए हैं। जिले की पुलिस ने साल 2023 में 100 गैंग के 364 बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें: आम-खास सभी के आवास का सपना अब होगा साकार, नए वर्ष में जीडीए लांच करेगा नई योजना

फैक्ट फाइल

  • वर्ष 2022 में 90 हिस्ट्रीशीट खोली गई
  • वर्ष 2023 में 159 हिस्ट्रीशीट खोली गई
  • वर्ष 2023 में 100 गैंग के 364 बदमाशों पर गैंगस्टर लगाया


जिले में बड़ी जब्तीकरण की कार्रवाई

अपराधी जब्त संपत्ति की राशि
जवाहर यादव चार अरब 50 लाख
अभिषेक यादव 103 करोड़
ओमप्रकाश पांडेय 107 करोड़
भृगनाथ सिंह 8.5 करोड़
सुधीर सिंह तीन अरब से अधिक
राहुल शर्मा  95 लाख
विशाल सिंह 15 लाख
रामगोपाल यादव एक अरब
खलीलुर्रहमान तीन लाख
मंजू देवी 32 करोड़




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed