फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dream of housing for all both common and special

बदल रहा है गोरखपुर: आम-खास सभी के आवास का सपना अब होगा साकार, नए वर्ष में जीडीए लांच करेगा नई योजना

Tue, 02 Jan 2024 12:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Jan 2024 12:44 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि जीडीए को ओर से तारामंडल में ग्रुप हाउसिंग योजना एवं मानबेला क्षेत्र में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना लांच करने की तैयारी चल रही है। नए साल में दोनों योजनाओं को लांच करने की योजना है।

विज्ञापन
dream of housing for all both common and special
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) आम से लेकर खास लोगों के सपने को साकार करेगा। जीडीए आमजन के आवासीय जरूरत को पूरा करने के लिए नए साल में दो आवासीय योजनाएं लांच करने जा रहा है।

विज्ञापन


तारामंडल और राप्तीनगर क्षेत्र में लांच हो रही आवासीय झोजना से इन क्षेत्रों में लोगों का आवास का सपना पूरा होगा। तारामंडल इलाके में लांच होने वाली इस योजना में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दूसरी योजना राप्तीनगर विस्तार योजना के तहत लांच की जाएगी। इसमें आवासीय भूखंडों के साथ ही स्पोर्ट्स सिटी भी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन


जीडीए की ओर से हाल ही में खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में ई-लाटरी निकाली गई है। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना की तर्ज पर भूमि मुद्रीकरण के आधार पर मानबेला क्षेत्र में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना भी प्रस्तावित की गई है। इस योजना का विकास भूमि मुद्रीकरण के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसके लिए जारी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) के लिए शनिवार तक अंतिम तिथि के दिन दो कंपनियों ने निविदा डाली है। जल्द ही ढांचागत विकास के लिए कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। यहां विभिन्न आकार के भूखंड उपलब्ध होंगे। 30 एकड़ में विकसित होने वाले स्पोर्ट्स सिटी में सभी खेलों की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

तारामंडल में मुक्ताकाशी मंच के पास पांच एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में ग्रीन वुड नाम से ग्रुप हाउसिंग योजना लांच की जाएगी। इसमें श्री बीएचके, फोर बीएचके के फ्लैट होंगे। ग्रीन वुड के रूप में प्राधिकरण ऐसी पहली योजना लांच करने जा रहा है, जिसमें क्लब व स्वीमिंग पूला की सुविधा होगी। हर फ्लैट के साथ सर्वेट क्वार्टर भी दिया जाएगा।


 

खाली पड़े 115 फ्लैटों का होगा आवंटन
जीडीए की पुरानी योजनाओं में खाली पड़े फ्लैटों की बुकिंग के लिए भी इन दिनों आवेदन है निकला हुआ है। इसमें विकास नगर, पत्रकारपुरम विस्तार, विकास नगर विस्तार, राप्तीनगर विस्तार, यशोधरा कुंज, वसुंधरा इंक्लेव, लोहिया इंक्लेव, वैशाली, खोराबार टाउनशिप आदि में फ्लैट एवं भूखंड पाने का अवसर दिया है। 22 जनवरी तक आवेदन करने का मौका है।

 

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि जीडीए को ओर से तारामंडल में ग्रुप हाउसिंग योजना एवं मानबेला क्षेत्र में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना लांच करने की तैयारी चल रही है। नए साल में दोनों योजनाओं को लांच करने की योजना है। राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना के लिए दो कंपनियों ने निविदा डाली है। जल्द हो ढांचागत विकास के लिए कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed