{"_id":"62b6bfa7fc0c4571b766408c","slug":"number-of-active-patients-increased-to-97-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: फिर डराने लगे कोरोना संक्रमितों के आंकड़े, गोरखपुर में 97 हुई सक्रिय रोगियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: फिर डराने लगे कोरोना संक्रमितों के आंकड़े, गोरखपुर में 97 हुई सक्रिय रोगियों की संख्या
Sat, 25 Jun 2022 01:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:27 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67005 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66032 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। (फाइल)
- फोटो : PTI
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर डराने लगी है। शुक्रवार को 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 97 हो गई है। इस बीच छह लोगों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को मिले कोरोना संक्रमितों में स्वास्थ्य केंद्र भटहट का एक लैब टेक्नीशियन, एक वार्ड ब्वाय तथा जंगल कौड़िया का एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर की एक 25 वर्षीय युवती में भी संक्रमण मिला है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67005 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66032 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।
विज्ञापन
7066 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 126 बूथों पर 7066 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।