फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NSUI workers submitted a memorandum to the controller regarding various problems.

Gorakhpur News: डीडीयू में अनावश्यक शुल्क वसूली का आरोप, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Apr 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
NSUI workers submitted a memorandum to the controller regarding various problems.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में छात्रों से अनावश्यक शुल्क वसूली और अन्य समस्याओं का आरोप लगा है। इसे लेकर बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष रवि पांडेय ने मांग की कि पुस्तकालय में ली जा रही अतिरिक्त एवं अनुचित फीस को तत्काल समाप्त किया जाए। इसके साथ ही आवश्यक पुस्तकों को उपलब्ध कराया जाए व अन्य समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किया जाए ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक योगेश प्रताप सिंह, महासचिव आनंद सिंह, सत्यम सिंह, अंकित चौहान, मनमोहन द्विवेदी, देवव्रत, स्वाति, खुशी, रिया, साक्षी, श्रेया, कृष्णानंद, विशाल, द्रव्यांशु व चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed