फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nspector's partner who was sent to jail applied for bail

Gorakhpur News : जेल भेजे गए दरोगा के साथी ने जमानत के लिए दी अर्जी

Fri, 26 Apr 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 26 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
nspector's partner who was sent to jail applied for bail
व्यापारी के 50 लाख रुपये हड़पने का मामला
विज्ञापन

फरार प्रचंड, विशाल और मुकेश का नहीं लगा सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। व्यापारी के 50 लाख रुपये हड़पने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जेल भेजे गए निलंबित दारोगा व उसके साथी ने न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दी है। जिसमें उन्होंने यह मामला हवाला से जुड़ा होने और रसूखदारों के दबाव में जेल भेजने का दावा किया है। फरार चल रहे प्रचंड सिंह, विशाल तिवारी व मुकेश का घटना के 16 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस तलाश में छापेमारी कर रही है।
दारोगा आलोक सिंह व प्रिंस तिवारी की ओर से उनके अधिवक्ता ने जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। जिसमें लिखा है कि तीन अप्रैल को हुई घटना का केस मनगढ़ंत तरीके से छह दिन बाद दर्ज कराया गया है। मुकदमा वादी व उसके सहयोगी व्यापार नहीं करते हैं। पूरा मामला हवाला से जुड़ा है, जबकि एफआईआर में लिखवाया गया है कि मुकदमा वादी व्यापार के 50 लाख रुपये लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

वहीं नौ अप्रैल को चोरी, भ्रष्टाचार व जालसाजी का केस दर्ज होने के बाद घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करने का दावा करने वाली कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। विवेचक की अर्जी पर न्यायालय ने फरार चल रहे दारोगा आलोक सिंह के सहयोगी प्रचंड सिंह, विशाल तिवारी व मुकेश के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया है, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed