फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now you can study AI and Pharmacy in DDU

Gorakhpur News: डीडीयू में अब कर सकेंगे एआई और फार्मेसी की पढ़ाई

Wed, 12 Jun 2024 04:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Now you can study AI and Pharmacy in DDU
गोरखपुर। प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब गोरखपुर में ही कई सारे विकल्प मिल जाएंगे। गोरखपुर विश्वविद्यालय समेत कई संस्थानों ने इस सत्र से नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय में इसी सत्र से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डाटा साइंस, फार्मेसी समेत पांच नए पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (नाइलेट) के सहयोग से एमएस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बीसीए आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) और बीसीए डाटा साइंस एवं मशीन लर्निंग पाठ्यक्रम शुरू होगा। मास्टर ऑफ साइंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 30, बीसीए इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स में 60 और बीसीए इन मशीन लर्निंग एंड डाटा साइंस में भी 60 सीटें होंगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की भी स्थापना की गई है। इसमें बीफार्मा और डीफार्मा की पढ़ाई होगी। जल्द ही फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम इसका निरीक्षण कर सकती है। उससे हरी झंडी मिलने के बाद विश्वविद्यालय इसके लिए प्रवेश शुरू कर देगा। दोनों पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटें होंगी। लैब के लिए जरूरी उपकरणों की खरीद शुरू हो गई है। इंजीनियरिंग और फार्मेसी में चलने वाले पाठ्यक्रमों के प्रस्ताव को 13 जून को होने वाली विद्या परिषद की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में एमबीबीएस व बीबीए लॉजिस्टिक
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम में 2024-25 से एमबीबीएस की पढ़ाई होगी। इसको कार्यपरिषद से हरी झंडी मिल चुकी है। इसमें कुल 100 सीटें हैं। नीट काउंसिलिंग के जरिए इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में बीबीए लॉजिस्टिक पाठ्यक्रम भी इस सत्र से शुरू किया गया है। इसमें 60 सीटें हैं, जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed