{"_id":"5e07497e8ebc3e87bf239779","slug":"now-triage-corner-will-tell-the-time-of-child-birth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदा होने से पहले ही अब बच्चे के जन्म का समय बताएगा ट्रायज कॉर्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदा होने से पहले ही अब बच्चे के जन्म का समय बताएगा ट्रायज कॉर्नर
Sat, 28 Dec 2019 06:03 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 28 Dec 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
अस्पतालों के लेबर रूम में प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती को अब ट्रायज कॉर्नर बच्चे के जन्म का समय बताएगा। इससे लेबर रूम में उमड़ने वाली भीड़ कम हो सकेगी। गर्भवती इस कॉर्नर में हेल्थ चेकअप कराकर बच्चा जन्म होने का समय जान सकेंगी। इससे जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित भी रहेंगे। इसके लिए जिले के 10 अस्पतालों में ट्रायज कॉर्नर खोला गया है।
उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (यूपीटीएसयू) की पहल पर जिले के 10 अस्पतालों के लेबर रूम में ट्रायज कॉर्नर बनाया गया है। अस्पतालों में आने वाली गर्भवती महिलाओं को पहले ट्रायज कॉर्नर में भेज कर चेकअप कराया जा रहा है। इस दौरान गर्भवती की प्रसव पूर्व होने वाली सभी चेकअप भी हो रही है। चेकअप के दौरान डॉक्टर गर्भवती की स्थिति देख कर बच्चे के जन्म का समय बता रही हैं।
बच्चे के जन्म के बाद स्थिति ठीक न होने पर गहन जांच कक्ष में भेजा जा रहा है। जिला अस्पताल के ट्रायज कॉर्नर में चेकअप करते हुए स्टाफ नर्स अजय लक्ष्मी ने बताया कि गर्भवती महिलाएं नौ माह में हीमग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, यूरिन आदि की चेकअप जरूर कराएं। सीएमओ डॉ सीमा राय ने बताया कि जिले के 10 अस्पतालों में यूपीटीएसयू के सहयोग से ट्रायज कॉर्नर खोला गया है। इसमें गर्भवती का चेकअप कर जन्म के समय की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
गर्भवती की जांच में शामिल बिंदु
ट्रायज कार्नर में बीपी, पल्स, एफएचएस (शिशु के दिल की धड़कन), तापमान, पेट की जांच, पीओसीटी किट से हीमोग्लोबिन, यूरिन, प्रोटीन, शुगर, एचआईबी आदि की जांच कर केस सीट भरा जाता है। यह जांच गर्भवती की स्थिति बताती है।
यहां बनाए गए ट्रायज कॉर्नर
जिला अस्पताल समेत खेसरहा सीएचसी, मिठवल सीएचसी, बर्डपुर सीएचसी, शोहरतगढ़ सीएचसी, उस्का बाजार सीएचसी, बेंवा सीएचसी, पीएचसी नौगढ़, खुनियांव पीएचसी, डुमरियागंज एडिशनल पीएचसी पर ट्रायज कॉर्नर बनाया गया है।