फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now train platforms will not be changed suddenly

Gorakhpur News: अब अचानक नहीं बदला जाएगा ट्रेनों का प्लेटफार्म

Wed, 15 May 2024 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Now train platforms will not be changed suddenly
अचानक प्लेटफार्म बदलने को लेकर जीएम ने स्टेशन प्रबंधन से किया जवाब तलब
विज्ञापन

सोमवार को प्लेटफार्म बदलने पर मच गई थी अफरा-तफरी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। स्टेशन पर हर दिन बढ़ रही यात्रियों की भीड़ से व्यवस्था बिगड़ रही है। इसे संभालने के लिए फिलहाल यह उपाय किया जा रहा है कि ट्रेनों का पहले से तय प्लेटफार्म नहीं बदला जाएगा। इसके अलावा दोनों ओवरब्रिज पर आरपीएफ की नियमित निगरानी रहेगी। एक साथ अगर स्टेशन पर कई ट्रेनों का आवागमन होगा, तो वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्था की निगरानी करेंगे, जिससे कि यात्रियों को कम से कम दिक्कत हो।
गोरखपुर स्टेशन पर हर दिन करीब 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है। एक लाख से अधिक यात्री आ और जा रहे हैं। यात्रियों और ट्रेनों की भीड़ बढ़ने से गोरखपुर स्टेशन की व्यवस्था बिगड़ गई है। बड़ी दिक्कत यह है कि बीच वाला फुट ब्रिज बंद है। ऐसे में यात्रियों को दोनों किनारे के फुट ब्रिज से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

सोमवार शाम जन साधारण एक्सप्रेस का प्लेटफार्म छह से बदलकर दो किया गया तो यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग दो नंबर प्लेटफार्म पर आने के लिए ओवरब्रिज पर धक्का मुक्की करने लगे। आरपीएफ जवानों ने बड़ी मुश्किल से यात्रियों को सीढि़यों से नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल प्रशासन ने स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए वैकल्पिक उपाय शुरू किए हैं। इसके तहत अब स्टेशन पर अचानक प्लेटफार्म नहीं बदला जाएगा। अगर किसी अपरिहार्य कारण के चलते ऐसा करना पड़ा तो भी कम से कम एक घंटे पहले यात्रियों को इसकी सूचना दी जाएगी, जिससे कि भगदड़ न मचे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed