फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now there will be no voltage shortage when Vande Bharat engine starts

Gorakhpur News: अब वंदे भारत का इंजन चालू होने पर नहीं होगी वोल्टेज की कमी

Wed, 15 Nov 2023 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no voltage shortage when Vande Bharat engine starts
रेलवे की मांग पर मोहद्दीपुर पुराने ट्रांसमिशन उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाएगा बिजली निगम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस का इंजन चालू होने पर बिजली उपकेंद्रों पर पड़ने वाले अतिरिक्त लोड को देखते हुए बिजली निगम ने मोहद्दीपुर ओल्ड ट्रांसमिशन बिजली उपकेंद्र की क्षमता को 60 एंपियर से बढ़ाकर 220 एंपियर करने का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन बिजली घरों के लोड को भी परिवर्तित किया जाएगा।
बिजली निगम के अभियंताओं ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन चालू होने और रेलवे ट्रैक से गुजरते समय अचानक बिजली का भार बढ़ जाता है। इससे आम उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्या से जूझना पड़ता है। रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने करीब छह माह पहले बिजली निगम को पत्र लिखकर कहा था कि रेलवे व्यवस्था से जुड़े बिजली उपकेंद्र की क्षमता को 60 एंपियर से बढ़ाकर 260 एंपियर कर दिया जाए।
विज्ञापन

इस मांग को पूरा करने के लिए ट्रांसमिशन के अभियंताओं ने बरहुआ ट्रांसमिशन व मोतीराम ट्रांसमिशन से आने वाली लाइन के तार पर पैंथर कंडक्टर लगाने का एक प्रस्ताव तैयार किया। इस पर करीब 25 करोड़ खर्च होने है, जिस प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली। इसके बाद वितरण व ट्रांसमिशन ने लोड बैलेंसिंग की योजना बनाई।इसके लिए तय हुआ कि मोहद्दीपुर ओल्ड ट्रांसमिशन बिजली उपकेंद्र के लोड को दूसरे उपकेंद्र पर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कोट
रेलवे की तरफ से अतिरिक्त विद्युत लोड की डिमांड को देखते हुए ट्रांसमिशन की तरफ से मोहद्दीपुर ओल्ड बिजली उपकेंद्र और न्यू बिजली उपकेंद्र पर लोड बैलेंस का काम करवाया जा रहा है। इससे रेलवे की मांग को आसानी से पूरा किया जा सकेगा।
कमलेश कुमार, अवर अभियंता, ट्रांसमिशन उपेकंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed