{"_id":"6669fe19a39a9cf28a077f34","slug":"now-the-motor-driving-test-will-be-conducted-under-the-surveillance-of-cameras-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-587436-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब कैमरे की नजर में होगा मोटर ड्राइविंग टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब कैमरे की नजर में होगा मोटर ड्राइविंग टेस्ट
Thu, 13 Jun 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। डीटीआई चरगांवा में स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए हो रहे मोटर ड्राइविंग टेस्ट अब कैमरे की नजर में होंगे। यहां मारुती कंपनी की ओर से टेस्ट ट्रैक बनवाया गया है। सभी जगह माॅनिटरिंग के लिए कैमरे व सेंसर लगा दिए गए हैं। वाहन के अंदर भी कैमरे लगाए जाएंगे। तैयारियां पूरी हो गई हैं। एक महीने में शुभारंभ हो जाएगा।
अभी तक संभागीय निरीक्षक प्राविधिक अधिकारी सीमा गौतम की देखरेख में मैनुअल ही मोटर ड्राइविंग टेस्ट कराया जा रहा है। शासन को विभाग की ओर से टेस्ट ट्रैक का जल्द शुभारंभ कराने के लिए पत्र भी भेज दिया गया है। बनाए गए टेस्ट ट्रैक पर टेस्ट देने वाले अभ्यर्थी की मॉनिटरिंग डीटीआई कार्यालय से होगी। अभ्यर्थी फेल है या पास, यह कंप्यूटर बता देगा। टेस्ट शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक होगा। वाहन में बैठने के समय ही डैश बोर्ड पर कर्मचारी द्वारा कैमरा लगा दिया जाएगा। इसकी माॅनिटरिंग अधिकारी कार्यालय से करेंगे।
मोटर ड्राइविंग टेस्ट अभी मैनुअल हो रहा है। कैमरा लगने से अब कंप्यूटर ही बता देगा कि अभ्यर्थी पास है या फेल। लगभग एक महीने में इसका शुभारंभ होने की संभावना है।
विज्ञापन
-सीमा गौतम, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक अधिकारी, डीटीआई चरगांवा