फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now the facility of distribution to the patients admitted in Pipraich and Gola CHC

Gorakhpur News: पिपराइच और गोला सीएचसी में भर्ती मरीजों को मिलेगा निशुल्क भाेजन

Thu, 15 Jun 2023 07:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
Now the facility of distribution to the patients admitted in Pipraich and Gola CHC
गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पिपराइच और गोला में भर्ती मरीजों को अब निशुल्क भोजन उपलब्ध कराएगा। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से यह भोजन बनवाया जाएगा। डीजी हेल्थ का निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्वयं सहायता समूह की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, शासन ने तीन माह के भोजन के लिए 90-90 हजार रुपये भेज दिए हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिले में 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। पहले चरण में दो सीएचसी पर यह सुविधा शुरू कराई जा रही है। दूसरे चरण में अन्य सभी 19 सीएचसी को जोड़ा जाएगा। अभी तक यह सुविधा जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में ही थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed