फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now the cleanliness system of the city will be monitored online.

Gorakhpur News: अब शहर की सफाई व्यवस्था की होगी ऑनलाइन निगरानी

Mon, 12 Feb 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Now the cleanliness system of the city will be monitored online.
- नगर निगम में करीब 5.15 करोड़ की लागत से बन रहा इंटीग्रेटेड म्यूनिसिपल सर्विसेज सिस्टम
विज्ञापन

- ऑपरेशन त्रिनेत्र के कैमरों की भी ली जाएगी सहायता

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में बेहतर रैंकिंग पाने के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। कोशिश की जा रही है कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर हो और शहर सुंदर दिखे। इसी के तहत शहर की सफाई व्यवस्था की निगरानी व्यवस्था को और कारगर बनाने की रणनीति तैयार की गई है। इसी क्रम में शहर व्यवस्था की निगरानी ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है।
प्रावधान के तहत नगर निगम इंटीग्रेटेड म्यूनिसिपल सर्विसेज सिस्टम बनाने की शुरुआत कर दी है। सेंटर को नगर निगम के भूतल पर बनाया जा रहा है। इसको सफाई, शहरवासियों की सुरक्षा और गुणवत्ता को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। निगरानी की इस व्यवस्था से शहर के 80 वार्डों में कहीं भी गंदगी का ढेर होगा तो नगर निगम को पहले ही पता चल जाएगा। इसके लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शहर में लगे कैमराें की भी फीड ली जाएगी। आईएमएसएस के डाटा को सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

--------
खर्च होंगे 5.15 करोड़ रुपये
राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम इस कार्य पर 5.15 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्रोजेक्ट के लिए टेक्नोसिस इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस का चयन किया गया है जिसने काम शुरू कर दिया है। चयनित फर्म पांच साल तक इस सेंटर का रखरखाव करेगी। योजना के तहत शहर 80 वार्डों में लगाए गए 500 से अधिक कैमरे जुड़ेंगे। रिकार्ड किए गए फुटेज को स्थानीय स्तर पर स्टोर किया जा सकेगा। इंटीग्रेटेड म्यूनिसिपल सर्विसेज सिस्टम के कंट्रोल रूम में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगेगी, जिससे किसी भी जगह की स्थिति देखी जा सकेगी। इसमें आवाज भी रिकार्ड किया जा सकेगा। कंट्रोल रूम से संदेश भी प्रसारित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मुख्यमंत्री ने भी दी थी सलाह
कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि स्वच्छ सर्वेक्षण में गोरखपुर की रैंकिंग 74 से 22 पर आ गई है। गोरखपुर को गार्बेज फ्री सिटी में थ्री स्टार रैंकिंग मिल गई है। इसे अब अच्छा और सुंदर शहर माना जाता है। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि अगली स्वच्छता रैंकिंग में गोरखपुर टॉप टेन और फिर टॉप थ्री में शामिल हो। इसके लिए जनता को और जागरूक करना होगा। इसी के तहत अब शहर की सफाई व्यवस्था की निगरानी ऑनलाइन करने की तैयारी है।

-----------
कोट...
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम के भूतल पर इंटीग्रेटेड म्यूनिसिपल सर्विसेज सेंटर को स्थापित किया जा रहा है। इससे शहर की सफाई और शहरवासियों की सुरक्षा की निगरानी की जाएगी।
संजय चौहान, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed