{"_id":"65075348c1a0310096006c64","slug":"now-students-will-not-have-to-give-back-paper-exam-along-with-regular-exam-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-309040-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्रों को अब रेगुलर के साथ नहीं देनी होगी बैक पेपर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्रों को अब रेगुलर के साथ नहीं देनी होगी बैक पेपर परीक्षा
Mon, 18 Sep 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में अब हर हफ्ते रविवार को आयोजित होगी कैरी ओवर परीक्षा
छात्रहित के इस निर्णय पर विवि के विद्या परिषद और प्रबंध बोर्ड ने लगाई मुहर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) प्रशासन ने अपने विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब जिन भी छात्रों का बैक पेपर लगेगा, उन्हें इसकी परीक्षा देने के लिए एक साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अपनी सुविधा अनुसार जब चाहें (हर रविवार) परीक्षा दे सकेंगे। विद्या परिषद और प्रबंध बोर्ड से शनिवार को इस पर मुहर लग गई।
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम और परीक्षा को सरल बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे छात्रों को पूरी तैयारी के साथ बैक पेपर की परीक्षा देने का समय मिलेगा। एमएमएमयूटी प्रशासन भी अपनी सेमेस्टर परीक्षाएं 22-25 दिनों की बजाय अब 12-13 दिनों में ही संपन्न करा सकेगा। इससे छात्रों को पढ़ाई के लिए करीब एक महीने का अतिरिक्त समय मिलेगा।
अब तक किसी पेपर में बैक लग जाने पर कैरीओवर की परीक्षा एक साल पर होती थी। यानी दिसंबर की परीक्षा में बैकपेपर लगने पर दिसंबर और मई की परीक्षा में बैक पेपर लगने पर मई तक का इंतजार करना पड़ता था। जब सेमेस्टर परीक्षाएं आती थीं तो छात्रों को सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही बैक पेपर की भी परीक्षा देनी होती थी। अंतिम वर्ष में आते-आते कई छात्रों का चार-पांच विषयों में बैक पेपर लग जाता था। एक साथ सेमेस्टर और बैक पेपर की परीक्षा देने के कारण उनकी तैयारियों पर प्रभाव पड़ता था और परिणाम प्रभावित होता था।
विज्ञापन
...
अंतिम वर्ष के छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ
बीटेक समेत अन्य विषयों के अंतिम वर्ष के छात्रों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। प्राय: बीटेक छात्रों को चौथे वर्ष में ही प्लेसमेंट मिल जाता है। बैक पेपर लगने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब वे किसी भी हफ्ते में पूरी तैयारी कर परीक्षा दे सकेंगे।
...
बीटेक कोर्स अब 160 क्रेडिट का हुआ
बीटेक का कोर्स अब 180 क्रेडिट से घटकर 160 क्रेडिट का हो गया है। इसमें पहला वर्ष 36 क्रेडिट का होता था, इसमें छात्रों को प्रमोट होने के लिए 18 क्रेडिट पाना अनिवार्य था। अब 32 क्रेडिट का हो गया है। इससे 16 क्रेडिट पार भी वे अगली कक्षा में प्रमोट हो सकेंगे। अलग-अलग वर्षों के लिए क्रेडिट निर्धारित किया गया है। इस पर भी विद्या परिषद व प्रबंध बोर्ड की मुहर लग गई।
...
वर्जन
कैरी ओवर की परीक्षा हर हफ्ते करने का निर्णय विद्या परिषद व प्रबंध बोर्ड ने लिया है। इससे छात्रों पर परीक्षा का दबाव नहीं होगा। वे जब चाहें तैयारी कर परीक्षा दे सकते हैं। एआईसीटीई के नए नियम के अनुसार बीटेक कोर्स अब 180 से घटकर 160 क्रेडिट का हो गया है।
प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति, एमएमएमयूटी