{"_id":"60e57af2fa0cab50b5301a80","slug":"now-rotis-will-be-made-from-machine-in-deoria-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: जेल में अब बनेगी मशीन से रोटियां, बंदियों की होगी बल्ले-बल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: जेल में अब बनेगी मशीन से रोटियां, बंदियों की होगी बल्ले-बल्ले
Wed, 07 Jul 2021 03:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Jul 2021 03:32 PM IST
सार
जेल का किचन होगा हाईटेक, सब्जी काटने की भी लगेगी मशीन।
विज्ञापन
रोटी। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर कैदियों और बंदियों की शिकायत रहती है कि उन्हें अधपकी, टेढ़ी-मेढ़ी रोटियां मिलती हैं। यही नहीं, उन्हें ही रोटियां बनानी भी पड़ती हैं। लेकिन यह शिकायत बहुत जल्द दूर होने वाली है। जेल के नए बैरेक के पास हाईटेक किचन और रोटी बनाने वाली मशीन लगाए जाने की कवायद शुरू हो गई हैं। जेल अफसरों से कैदियों और बंदियों की संख्या बढ़ते देख रोटी बनाने की मशीन की डिमांड की है।
विज्ञापन
घंटों किचन में पसीना बहाने के बाद भी रोटी अच्छी न मिलने से कैदियों और बंदियों को भोजन स्वादिष्ट नहीं लगता है। इसके चलते जेल में रोटी बनाने की मशीन लगाने की तैयारी नए बैरेक के पास बन रहे किचन में की जा रही है। इससे कम समय में अधिक रोटी पकाई जा सकेंगी। साथ ही बेलन से रोटी तैयार करने की झंझट से भी निजात मिल जाएगी। मशीन ही रोटी बेलेगी और पकाएगी। जिससे बंदियों की बल्ले-बल्ले होगी।
विज्ञापन
हर रोज बनानी पड़ती हैं नौ हजार रोटियां
जेल में बंदियों व कैदियों की संख्या 1650 है। इन सभी के लिए प्रतिदिन नौ से दस हजार रोटियां पकानी पड़ती हैं। इसके लिए कम से कम 40 कैदियों को लगाया गया है। करीब तीन क्विंटल आटा गूथने और रोटी तैयार करने में तीन से चार घंटे का समय लगता है। इसके बावजूद रोटी अच्छी नहीं बन पाती है। रोटी मशीन लगने से एक बार में पचास रोटियां तैयार होंगी।
विज्ञापन
सब्जी काटने की भी लगेगी मशीन
जेल में सब्जी काटने के लिए भी मशीन लगाने की योजना है क्योंकि रसोई घर में रोटी की तरह सब्जी काटने में काफी समय लगता है। इस मशीन के जरिए पल भर में आलू, गोभी, लौकी और अन्य हरी सब्जियां काट दी जाएंगी।
जेलर/ प्रभारी अधीक्षक जेपी तिवारी ने कहा कि नए बैरेक के पास हाईटेक रसोईघर तैयार किया जा रहा है। इसमें रोटी बनाने वाली मशीन लगाई जाएगी। इससे कैदियों और बंदियों को काफी सहूलियत मिलेगी। जेल प्रशासन का प्रयास है कि मेन्यू के हिसाब से सभी को पौष्टिक भोजन दिया जाए।