{"_id":"64c2352634f37d35710f325d","slug":"now-public-problems-can-be-registered-on-toll-free-number-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: अब टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई जा सकेंगी जन समस्याएं, राजधानी से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: अब टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई जा सकेंगी जन समस्याएं, राजधानी से होगी निगरानी
Thu, 27 Jul 2023 02:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:43 PM IST
सार
नगर निगम से संबंधित समस्याओं को लेकर शहरवासी परेशान रहते हैं। कई बार शिकायत सुनने के लिए अफसर या कर्मी ही नहीं होते। इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब आप घर बैठे फोन से ही शिकायत कर सकते हैं। नगर निगम ने स्थानीय स्तर पर शिकायतों के समाधान के लिए 8810709390 और 1533 नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर में जलभराव, कूड़ा निस्तारण, सफाई, पेयजल आपूर्ति, सीवर और स्ट्रीट लाइट खराब होने से संबंधित शिकायतें अब फोन से ही दर्ज कराई जा सकेंगी। दर्ज हर शिकायत की लखनऊ मुख्यालय से निगरानी होगी। यह सुविधा हर दिन सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
नगर निगम से संबंधित समस्याओं को लेकर शहरवासी परेशान रहते हैं। कई बार शिकायत सुनने के लिए अफसर या कर्मी ही नहीं होते। इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब आप घर बैठे फोन से ही शिकायत कर सकते हैं। नगर निगम ने स्थानीय स्तर पर शिकायतों के समाधान के लिए 8810709390 और 1533 नंबर जारी किए हैं।
यहां शिकायत दर्ज कर संंबधित क्षेत्र के सुपरवाइजर और जिम्मेदार को कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा। शिकायतों के निस्तारण के लिए लखनऊ में कंट्रोल रूम बनाया गया है। डेडीकेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के टोल फ्री नंबर पर नागरिक सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: सिरफोड़वा गैंग ने भी मचाया था उत्पात, बदले में मिली तबाही और गुमनामी
इस नंबर पर शिकायतें दर्ज कराने के लिए की जाने वाली काल स्वत: संबंधित नगर निकायों के काॅल सेंटर में स्थानांतरित हो जाएगी। यदि 1533 पर समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता है तो वह फोन लखनऊ स्थित डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
जहां से समस्या का समाधान कराया जाएगा। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि लखनऊ स्थित डेडीकेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में 1533 टोल फ्री नंबर पर फिलहाल नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के बारे में ही शिकायतें दर्ज होंगी।