{"_id":"69139c49e850b98668052246","slug":"now-property-tax-will-be-collected-near-the-house-municipal-corporation-will-set-up-camps-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1132014-2025-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब घर के पास ही जमा होगा संपत्ति कर, नगर निगम लगाएगा कैंप- जानिए कहां लगेंगे कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब घर के पास ही जमा होगा संपत्ति कर, नगर निगम लगाएगा कैंप- जानिए कहां लगेंगे कैंप
Wed, 12 Nov 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:57 AM IST
सार
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने बताया कि बुधवार को भी कई स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। इनमें वार्ड 51 के इस्माइलपुर स्थित गीता पैलेस, वार्ड 41 के रमदत्त तिराहे पर कुलदीप पान दुकान के सामने, वार्ड 45 के महफिल मैरिज हाउस, वार्ड 53 के मोहम्मद भाई कैंपस और वार्ड 30 के महेवा पार्षद का आवास शामिल है।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम
- फोटो : X @NagarNigamGkp
विस्तार
अब मकान का संपत्ति कर जमा करने के लिए लोगों को नगर निगम के दफ्तर में नहीं जाना होगा। निगम प्रशासन लोगों की सुविधा के लिए वार्डवार शिविर आयोजित कर रहा है। मंगलवार को आयोजित कैंपों में कुल 3,49,410 रुपये का कर जमा हुआ।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने बताया कि बुधवार को भी कई स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। इनमें वार्ड 51 के इस्माइलपुर स्थित गीता पैलेस, वार्ड 41 के रमदत्त तिराहे पर कुलदीप पान दुकान के सामने, वार्ड 45 के महफिल मैरिज हाउस, वार्ड 53 के मोहम्मद भाई कैंपस और वार्ड 30 के महेवा पार्षद का आवास शामिल है।
निगम अधिकारियों ने बताया कि इन कैंपों में करदाताओं को मौके पर ही रसीद दी जाएगी। साथ ही कर संबंधी जानकारी और त्रुटि संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। निगम का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग समय से कर जमा करें।