{"_id":"651fd72de78dd06dda01da24","slug":"now-police-will-be-alert-during-school-holidays-so-that-children-do-not-get-stuck-in-traffic-jams-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अब स्कूलों की छुट्टी के समय सतर्क रहेगी पुलिस... ताकि जाम में न फंसे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अब स्कूलों की छुट्टी के समय सतर्क रहेगी पुलिस... ताकि जाम में न फंसे बच्चे
Fri, 06 Oct 2023 03:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Oct 2023 03:18 PM IST
सार
एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने बताया कि स्कूलों की छुट्टी के समय यातायात पुलिस की रोजाना ड्यूटी रहेगी। कोशिश है कि बच्चे जाम में न फंसने पाएं।
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब स्कूलों की छुट्टी के समय यातायात पुलिस सतर्क नजर आएगी। स्कूल के आसपास के साथ ही शहर के चौराहों पर यातायात पुलिस रहेगी, ताकि बच्चे जाम में फंसने न पाए। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार से कर दी गई है। एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद खुद सिविल लाइंस में मौजूद रहें। ट्रैफिक पुलिस अन्य चौराहों पर भी वाहनों को निकालते नजर आई।
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी के आदेश पर एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने स्कूलों की छुट्टी के समय शहर के चौराहों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराया। एसपी ने बताया कि स्कूलों में छुट्टी के समय विभिन्न चौराहों, तिराहों पर जाम से निजात दिलाने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वह स्कूलों के आसपास के अलावा प्रमुख चौराहों पर सतर्कता बरते, ताकि बच्चों को परेशानी न होने पाए।
दरअसल, स्कूलों की छुट्टी के समय बेतरतीब वाहनों के खड़े होने की वजह से रोजाना जाम की स्थिति सामने आती है। सबसे ज्यादा परेशान इस दौरान छोटे बच्चों को होती है, वे पसीने से तरबतर हो जाते हैं। इसे देखते हुए एसएसपी ने कार्रवाई का आदेश दिया है। जिसके बाद बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस सड़कों पर नजर आई।