फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now players can be recruited in Group D also

खुशखबर: अब ग्रुप डी में भी हो सकेगी खिलाड़ियों की भर्ती, सुपरवाइजर पाएंगे पदोन्नति

Fri, 19 Nov 2021 03:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Nov 2021 03:34 PM IST
सार

यूनियन के महामंत्री ने बताया कि रेलवे बोर्ड के साथ आयोजित बैठक में लंबित मुद्दों के अलावा कर्मचारियों की समस्याओं पर दो दिनों तक लगातार विचार-विमर्श हुआ। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कई अहम मुद्दों पर सहमति जताई है।

विज्ञापन
Now players can be recruited in Group D also
RRB/RRC Group D - फोटो : Social media

विस्तार

अब खिलाड़ियों की तैनाती ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) में भी हो सकेगी। इसके अलावा 4600 ग्रेड पे पर तैनात सुपरवाइजर 5400 ग्रेड पे पर पदोन्नति पाएंगे। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के साथ रेलवे बोर्ड की बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली में हुई स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में कर्मचारियों के पक्ष में कई अहम निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन


पीएनएम में एआइआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के अलावा पूर्वोत्तर रेलवे से एनई रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी सहित 13 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इसमें एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री व एआइआरएफ के सहायक महामंत्री केएल गुप्त पीएनएम में गोरखपुर से ऑनलाइन जुड़े थे।
विज्ञापन


यूनियन के महामंत्री ने बताया कि रेलवे बोर्ड के साथ आयोजित बैठक में लंबित मुद्दों के अलावा कर्मचारियों की समस्याओं पर दो दिनों तक लगातार विचार-विमर्श हुआ। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कई अहम मुद्दों पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभागीय पदोन्नति परीक्षा पास कर चुके रेलकर्मियों को तकनीशियन और सहायक लोको पायलट के पदों पर यथाशीघ्र तैनाती के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को निर्देशित कर दिया गया है।

इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
  • रेलवे अस्पतालों में पदों की समीक्षा कर पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
  • 2600 ग्रेड पे पर तैनात सीनियर ट्रैक मेंटेनरों की भी पदोन्नति कर 4200 ग्रेड पे पर तैनात किए जाएंगे।
  • ओपेन टू आल होगी ट्रैकमैनों के लिए विभागीय परीक्षा, समस्याओं का तत्काल समाधान करेगा रेलवे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed