{"_id":"619776aaf3f6ad40e647747a","slug":"now-players-can-be-recruited-in-group-d-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अब ग्रुप डी में भी हो सकेगी खिलाड़ियों की भर्ती, सुपरवाइजर पाएंगे पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: अब ग्रुप डी में भी हो सकेगी खिलाड़ियों की भर्ती, सुपरवाइजर पाएंगे पदोन्नति
Fri, 19 Nov 2021 03:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Nov 2021 03:34 PM IST
सार
यूनियन के महामंत्री ने बताया कि रेलवे बोर्ड के साथ आयोजित बैठक में लंबित मुद्दों के अलावा कर्मचारियों की समस्याओं पर दो दिनों तक लगातार विचार-विमर्श हुआ। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कई अहम मुद्दों पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
RRB/RRC Group D
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब खिलाड़ियों की तैनाती ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) में भी हो सकेगी। इसके अलावा 4600 ग्रेड पे पर तैनात सुपरवाइजर 5400 ग्रेड पे पर पदोन्नति पाएंगे। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के साथ रेलवे बोर्ड की बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली में हुई स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में कर्मचारियों के पक्ष में कई अहम निर्णय लिए गए हैं।
पीएनएम में एआइआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के अलावा पूर्वोत्तर रेलवे से एनई रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी सहित 13 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इसमें एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री व एआइआरएफ के सहायक महामंत्री केएल गुप्त पीएनएम में गोरखपुर से ऑनलाइन जुड़े थे।
यूनियन के महामंत्री ने बताया कि रेलवे बोर्ड के साथ आयोजित बैठक में लंबित मुद्दों के अलावा कर्मचारियों की समस्याओं पर दो दिनों तक लगातार विचार-विमर्श हुआ। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कई अहम मुद्दों पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभागीय पदोन्नति परीक्षा पास कर चुके रेलकर्मियों को तकनीशियन और सहायक लोको पायलट के पदों पर यथाशीघ्र तैनाती के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को निर्देशित कर दिया गया है।
इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

- रेलवे अस्पतालों में पदों की समीक्षा कर पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- 2600 ग्रेड पे पर तैनात सीनियर ट्रैक मेंटेनरों की भी पदोन्नति कर 4200 ग्रेड पे पर तैनात किए जाएंगे।
- ओपेन टू आल होगी ट्रैकमैनों के लिए विभागीय परीक्षा, समस्याओं का तत्काल समाधान करेगा रेलवे।